शैक्षिक तकनीकी के प्रकार: शिक्षण तकनीकी, अनुदेशन तकनीकी एवं व्यवहार तकनीकी - Forms of Educational Technology: Teaching Technology, instructional Technology and Behavioural Technology

शैक्षिक तकनीकी के प्रकार: शिक्षण तकनीकी, अनुदेशन तकनीकी एवं व्यवहार तकनीकी - Forms of Educational Technology: Teaching Technology, instructional Technology and Behavioural Technology


शिक्षण तकनीकी, अनुदेशन तकनीकी तथा व्यवहार तकनीकी शैक्षिक तकनीकी के विभिन्न रूप हैं । शिक्षण तकनीकी दार्शनिक, सामाजिक, मनोवैज्ञानिक एवं वैज्ञानिक सिद्धांतों का प्रयोग कर शिक्षण प्रक्रिया को समृद्ध एवं प्रभावकारी बनाता है। अनुदेशन तकनीकी विभिन्न युक्तियों तथा साधनों द्वारा अधिगम के विशिष्ट उद्देश्यों को पूरा करने हेतु प्रयत्नशील रहता है। वहीं व्यवहार तकनीकी सफल शिक्षक के सृजन के लिए अध्यापक-शिक्षक एवं सेवारत शिक्षक के शाब्दिक एवं अशाब्दिक व्यवहारों में परिवर्तन लाता है। ।


इस खंड में आप शैक्षिक तकनीकी के विभिन्न प्रकारों का विस्तृत रूप से अध्ययन करेंगे-


शिक्षण तकनीकी (Teaching Technology):


शिक्षण तकनीकी शैक्षिक तकनीकी का एक महत्वपूर्ण अंग है जो शिक्षण कला को वैज्ञानिक आधार प्रदान करता है। यह मानता है कि शिक्षण के द्वारा विद्यार्थियों के व्यवहार में परिवर्तन किया जा सकता है। यह बताता है कि शिक्षण के दौरान शिक्षक एवं विद्यार्थियों के बीच होनेवाली अंतःक्रिया तथा संप्रेषण को किस प्रकार समृद्ध एवं प्रभावशाली बनाया जा सकता है। इसमें इन प्रश्नों पर भी विचार किया जा सकता है कि किन संप्रत्ययों, प्रविधियों तथा साधनों का उपयोग कर शिक्षार्थियों को सीखने के प्रति उत्सुक बनाया जा सकता है तथा शिक्षार्थी एवं शिक्षक के बीच पारस्परिक संबंध स्थापित किए जा सकते हैं?