प्रबंध लेखापाल अथवा नियन्त्रक के कार्य / कर्त्तव्य- Functions/Duties of Management Accountant or Controller
प्रबंध लेखापाल अथवा नियन्त्रक के कार्य / कर्त्तव्य- Functions/Duties of Management Accountant or Controller
प्रबंध लेखापाल का प्रमुख कार्य व्यवसाय के प्रबंधकों को आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराना है, ताकि प्रबन्धकीय कार्यों का निष्पादन कुशलतापूर्वक किया जा सके। उसे समस्त सूचनाओं को उपलब्ध कराने के लिये वित्तीय एवं लागत लेखाकन के अतिरिक्त बाह्य स्रोतों से भी सूचनाओं का संग्रह एव सम्पादन का कार्य करना पड़ता है, ताकि व्यवसाय के संचालन एवं नियन्त्रण में सहायता मिल सके इस हेतु सामान्यतः प्रबन्ध लेखापाल को निम्नलिखित कार्य करने पड़ते हैं-
(1) सूचनाओं का विश्लेषण एवं पुनर्विन्यास (Analysis and Rearrangement of Informations) विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाएं अव्यवस्थित,
उलझी हुई तथा जटिल होती हैं जिन्हें यदि उसी रूप में प्रबन्धकों के समक्ष प्रस्तुत किया जाये तो कोई लाभकारी निष्कर्ष निकालना सम्भव नहीं होता।
प्रबन्ध लेखापाल इन प्राप्त सूचनाओं का विश्लेषण, वर्गीकरण, सम्पादन एवं पुनर्विन्यास करके प्रबन्धकों के समक्ष इस रूप में प्रस्तुत करता है ताकि प्रबन्धकों के द्वारा उन सूचनाओं का प्रयोग करके सही निष्कर्ष को प्राप्त किया जा सके।
(2) सूचनाओं का मूल्यांकन (Evaluation of Informations ) प्रबन्ध लेखापाल / नियन्त्रक प्राप्त सूचनाओं की जांच एवं मूल्यांकन करके उनमें से सारहीन, असंगत तथा व्यर्थ की सूचनाओं को अलग करता है और महत्वपूर्ण व औचित्यपूर्ण सूचनाओं को महत्व के क्रम में विन्यासित करके प्रबन्धकों के समक्ष प्रस्तुत करता है।
(3) सूचनाओं की व्याख्या या निर्वचन (Interpretation of Informations) प्राप्त सूचनाओं के विश्लेषण, पुनर्विन्यास एवं मूल्याकन से ही कोई निष्कर्ष निकालना सम्भव नहीं है जब तक कि उन सूचनाओं की व्याख्या न की जाये। व्याख्या करने से ही सूचनाओं से सम्बन्ध से विस्तृत जानकारी हो पाती है। लेखापाल पूर्व-निर्धारित प्रमापों की तुलना वास्तविक कार्य निष्पादन से करता है तथा अंदर के कारण एवं इसके लिए उत्तरदायी व्यक्तियों का पता लगाता है तत्पश्चात् उद्देश्यों की प्राप्ति के सम्बन्ध में प्रबंधकों के समक्ष अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करता है।
(1) सूचनाओं का प्रस्तुतिकरण (Presentation of Informations) प्रबंध लेखापाल / नियन्त्रक का अन्तिम एवं महत्वपूर्ण कार्य सूचनाओं को उचित समय पर प्रबन्धको को समक्ष प्रस्तुत करता है जिसने प्रबन्धकीय कार्यों का कुशलतापूर्वक निष्पादन किया जा सके।
वार्तालाप में शामिल हों