कोष प्रवाह विवरण - Funds Flow Statement

कोष प्रवाह विवरण - Funds Flow Statement

कोष' एवं कोष-प्रवाह की व्याख्या के उपरान्त कोष प्रवाह विवरण को आसानी से समझा जा सकता है। किसी संस्था के दो तिथियों पर तैयार किये गये स्थिति विवरणों (आर्थिक चिट्टों) के बीच संस्था के कोषों के परिवर्तनों के अध्ययन के लिए बनाया गया विवरण कोष प्रवाह विवरण कहलाता है। दूसरे शब्दों में इस विवरण में यह दर्शाया जाता है कि दो लेखा अवधियों के मध्य कोष का प्रवाह किस प्रकार हुआ है अर्थात् किन-किन साधनों से कोष प्राप्त हुए हैं और इनका उपयोग किन-किन मदों में किया गया है। कोष प्रवाह विवरण के सम्बन्ध में विभिन्न विद्वानों द्वारा दी गई मुख्य परिभाषाएं निम्नवत् हैं :


फाउल्के के अनुसार, कोष की प्राप्ति व प्रयोग का विवरण वह तकनीक साधन है, जो दो तिथियों के मध्य किसी व्यावसायिक उपक्रम की वित्तीय स्थिति में हुए परिवर्तनों का विश्लेषण करने के लिए तैयार किया जाता है।

"A Statement of sources and application of fund is a technical device designed to analyse the changes in the financial condition of a business enterprise between two dates." - Foulke 


स्मिथ एवं ब्राउन के अनुसार, "कोष-प्रवाह विवरण सारांश रूप में तैयार किया गया एक विवरण- पत्र है जो दो विभिन्न तिथियों पर बनाये गये चिट्ठों के समयान्तर में वित्तीय दशाओं में हुए परिवर्तन का ज्ञान कराता है।" "A fund flow statement is prepared in summary form to indicate changes and trends if prepared regularly occurring on two different balance sheet dates."-Smith and Brown


रॉबर्ट एन० एन्थोनी के अनुसार, "कोष प्रवाह विवरण इस बात का विवेचन करता है कि किन साधनों से अतिरिक्त कोष प्राप्त हुए और किन मदों पर इन कोषों को प्रयोग में लाया गया है। " "Funds flow statement is a statement prepared to indicate the increase in the cash resources and the utilization of such resources of business during the accounting period."


- Robert N. Anthony 


निष्कर्ष उपर्युक्त परिभाषाओं के आधार पर कहा जा सकता है कि कोष प्रवाह विवरण' किसी भी संस्था की दो लेखा अवधियों के मध्य वित्तीय विवरणों की सहायता से बनाया जाने वाला एक विवरण पत्र है, जो यह विश्लेषण प्रस्तुत करता है कि आवश्यक कोषों को किन-किन साधनों से प्राप्त किया गया एवं उन कोषों को उपयोग किस प्रकार किया गया।