संस्कृति की सामान्य विशेषतायें - General Features of Culture
संस्कृति की सामान्य विशेषतायें - General Features of Culture
• संस्कृति सीखी जाती है और प्राप्त की जाती है।
• संस्कृति लोगों के समूह द्वारा प्रसारित होती है।
• संस्कृति संचयी होती है और पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ता रहता है।
• संस्कृति परिवर्तनशील होती है और देश काल व परिस्थितिकी का असर उस पर भी आता है।
• संस्कृति गतिशील होती है और जैसे समय बीतता है संस्कृति निरंतर बदलती है।
• संस्कृति हमें उक्त समाज द्वारा स्वीकृत व मान्य व्यवहारों को हस्तांतरित कर उस समाज का हिस्सा बनाती है।
• संस्कृति भिन्न होती है, जैसे व्यक्तित्व विभिन्नता होती है वैसे ही हर संस्कृति अपने आप में अनूठी व अन्य संस्कृतियों से भिन्न होती है।
• संस्कृति एक आदर्श तरीका प्रस्तुत करती है, जिससे उसी संस्कृति के अन्य लोगों से सामाजिक स्वीकृति प्राप्त की जा सके।
• संस्कृति प्रकृति प्रदत्त नहीं होती, यह सामाजीकरण की प्रक्रिया द्वारा अर्जित होती है।
अतः संस्कृति उन संस्कारों से संबद्ध होती है, जो हमारी वंश परंपरा तथा सामाजिक विरासत के संरक्षण के साधन है। इनके माध्यम से सामाजिक व्यवहार की विशिष्टताओं का एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में निगमन होता है।
निगमन के इस निरंतरता में ही संस्कृति का अस्तित्व निहित होता है और इसकी संचयी प्रवृत्ति इसके विकास को गति प्रदान करती है, जिससे नवीन आदर्श जन्म लेते हैं। इन आदर्शों द्वारा बाह्य क्रियाओं और मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोणों का समन्वयन होता है तथा सामाजिक संरचना और वैयक्तिक जीवनपद्धति का व्यवस्थापन होता रहता है।
अतः कहना सही होगा कि संस्कृति
- मानव निर्मित
- मानव आश्रित
- मानव संचालित
- मानव संग्रहीत
- मानव नियंत्रित है।
नूशास्त्रीय अध्ययनों से यह भी आकलन किया गया है कि कई पशु जातियो में भी उनके मध्य किसी संस्कृति का अस्तित्व है यद्यपि उस संस्कृति का विकास न कि मात्रा में है।
वार्तालाप में शामिल हों