प्रतिभाशाली विद्यार्थी - gifted student
प्रतिभाशाली विद्यार्थी - gifted student
प्रतिभाशाली विद्यार्थी वह है जो निरन्तर जीवन के किसी भी क्षेत्र में अपनी अद्भुत कार्यकुशलता का परिचय देता है। विद्यालय में सामान्यतः प्रतिभाशाली विद्यार्थी उसी को कहा जाता है जो बौद्धिक कार्यों में बहुत अच्छे अंक प्राप्त करता है। कुछ विद्वानों का मत है कि यह आवश्यक नहीं है कि बुद्धिलब्धि ही प्रतिभा का आधार है। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशेष योग्यता स्थापित करने वाला विद्यार्थी भी प्रतिभाशाली कहलाता है। प्रतिभाशाली विद्यार्थी की अवधारणा स्पष्ट करने के लिए निम्नलिखित परिभाषाएं दी जा रही है।
स्किनर एवं हैरीमैन के अनुसार
“प्रतिभाशाली विद्यार्थी दो प्रकार के होते है। प्रथम वे विद्यार्थी जिनकी बुद्धि-लद्धि 130 से अधिक होती है और जो असाधरण बुद्धि वाले होते है। दूसरे वे विद्यार्थी जो कला गणित, संगीत, अभिनय आदि में एक या अधिक में विशेष योग्यता रखते है।”
हरमन व ओडन के अनुसार
“सामान्य रूप में या किसी विशेष क्षेत्र में उच्च बौद्धिक योग्यता रखने वाले विद्यार्थी प्रतिभाशाली होते है।”
जेम्स ट्रेवर के अनुसार
"कुशाग्र बुद्धि अथवा प्रतिभाशाली विद्यार्थी वह है जो निरन्तर किसी भी उचित कार्यक्षेत्र में अपनी अदभूत कार्यकुशलता अथवा प्रवीणता का परिचय देता है।"
वार्तालाप में शामिल हों