गोर्डन के मॉडल की मान्यतायें - Gordon's Model Assumptions
गोर्डन के मॉडल की मान्यतायें - Gordon's Model Assumptions
गोर्डन के मॉडल की प्रमुख मान्यतायें निम्नलिखित हैं:
1. कंपनी केवल समता पूँजी का ही उपयोग करती है। वह ऋण नहीं लेती है।
2. कंपनी के वित्त की व्यवस्था के लिए बाह्य स्रोतों से धन नहीं लिया जाता है। केवल प्रतिधारित आय से ही विकास किया जाता है।
3. प्रत्याय की आंतरिक दर तथा समता अंश पूँजी की लागत बराबर होती है।
4. लाभांश का भावी वार्षिक विकास दर स्थिर होता है।
5. पूँजी की लागत सदैव विकास दर से अधिक होती है।
6. कंपनी असीम काल तक व्यवसायरत रहेगी।
7. कंपनी की आय पर कोई कर नहीं लगाया जाता।
8. प्रतिधारण अनुपात स्थिर रहता है।
वार्तालाप में शामिल हों