पूँजी लागत का महत्व - importance of capital cost

पूँजी लागत का महत्व - importance of capital cost


'पूँजी की लागत' अवधारणा वित्तीय प्रबंध के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण है। पूँजी की लागत अवधारणा का महत्व निम्न तथ्यों से स्पष्ट हो जाता है:


पूँजी बजटन निर्णय में, पूँजी का उपयोग एक विनियोग प्रस्ताव के अनुकरण हेतु एक मापक के रूप में किया जाता है। कंपनी को उस परियोजना का चुनाव करना चाहिए जो विनियोग पर संतोषप्रद प्रत्याय दे। पूँजी की लागत परियोजना का निर्णय लेने में सहायक होती है।


पूँजी संरचना के निर्धारण में सहायक होती है। पूँजी की लागत कार्रोरेट वित्तीय ढाँचेकी संरचना को प्रभावित करती है। वित्तीय ढाँचा पूँजी की लागत से प्रभावित होता है।


उच्च प्रबंधकों की वित्तीय कुशलता के मूल्यांकन में सहायक होती है। पूँजी की लागत वित्तीयन की विधि को प्रभावितकरती है। एक वित्तीय कार्यकारी ब्याज एवं लाभांश की दर का विश्लेषण करता है। जब अतिरिक्त वित्त के संबंध में निर्णय लिए जाते हैं तो वित्तीय कार्यकारी अन्य बातों के साथ साथ पूँजी की न्यूनतम लागत को भी ध्यान में रखते है।


पूँजी की लागत की धारण का उपयोग अन्य अनेक वित्तीय निर्णयों में किया जा सकता है। उदाहरण के लिए लाभांश नीति, कार्यशील पूँजी के संबंध में नीति आदि के निर्धारण में पूँजी की लागत महत्वपूर्ण होती है।