समसामयिक घटनाओं का महत्व - importance of contemporary events

समसामयिक घटनाओं का महत्व - importance of contemporary events


सामाजिक विज्ञान शिक्षण में समसामयिक घटनाओं का महत्वपूर्ण स्थान है। समसामयिक घटनाओं के अध्ययन से आधुनिक विश्व को सरल एवं स्पष्ट रूप से समझाया जा सकता है। परिवर्तित विश्व के स्पष्टीकरण के लिए समसामयिक घटनाओं का अध्ययन आवश्यक है। सामाजिक विज्ञान शिक्षण के पाठ्यक्रम में समसामयिक घटनाओं को सम्मिलित करना आवश्यक है। समसामयिक घटना का समावेश सामाजिक विज्ञान शिक्षण को पूर्णता प्रदान करता है। वैयक्तिक एवं सामाजिक जीवन को सफल बनाने के लिए आधुनिक एवं पूर्ण ज्ञान की आवश्यकता है। नवीनतम गतिविधियों की जानकारी समसामयिक घटनाओं से प्राप्त कर सकते है। अन्तरराष्ट्रीय सदभावना के विकास के लिए समसामयिक घटनाओं का ज्ञान सहायक होता है। ये परस्पर प्रेम, सहयोग, सहानुभूति आदि भावनाओं के विकास में उपयुक्त होते हैं। मानव समाज के कल्याण एवं उन्नति हेतु विश्व नागरिकता के प्रशिक्षण के लिए समसामयिक घटनाओं का महत्वपूर्ण योगदान है।