लचीला बजट का महत्व - importance of flexible budget
लचीला बजट का महत्व - importance of flexible budget
स्थायी बजट की तुलना में लचीला बजट निम्नलिखित कारणों से अधिक महत्वपूर्ण होता है:
(i) यह बजट व्यवसाय के विभिन्न संचालन स्तर के लिए उत्पादन लागत बिक्री व लाभ का विवरण प्रस्तुत करता है, जो सीमान्त विश्लेषण को व्यावहारिक बना सकता है।
(ii) इस बजट से वास्तविक और बजट परिणामों का तुलनात्मक अध्ययन अत्यधिक सरल और सम्भव हो जाता है क्योंकि इस बजट में विभिन्न संचालन स्तरों के लिए दिये गये आंकड़ों के आधार पर वास्तविक संचालन स्तर के लिए बजटेड आंकडें सरलतापूर्वक ज्ञात किये जा सकते है।
(iii) स्थायी बजट में निश्चित संचालन स्तर का पूर्ण पालन व्यवहार में सम्भव नहीं हो पाता है और इस प्रकार वास्तविक और बजटेड आंकडों का तुलनात्मक अध्ययन सम्भव नहीं हो पाता फलस्वरूप संस्था लागत नियन्त्रण के उद्देश्य को प्राप्त करने में असफल रहती है। इसलिए लचीला बजट एक अत्याज्य व अपरिहार्य विकल्प हो जाता है।
(iv) वर्तमान में प्रत्येक व्यवसाय में कितनी अनिश्चितताएं आ गयी है कि एवं आन्तरिक बाह्य कारणों का संस्था के जीवन पर इतना अधिक प्रभाव पड़ने लगा है कि बिक्री या उत्पादन के सम्बन्ध में ठीक-ठीक पूर्वानुमान लगाना असम्भव सा हो गया है। ऐसी स्थिति में यही लाभकर होता है कि संचालन के विभिन्न स्तरों के लिए न कि केवल एक निश्चित स्तर के लिए) यथोचित पूर्वानुमान लगा लिया जाये।
वार्तालाप में शामिल हों