परामर्श में जनमाध्यम तथा वृहद् माध्यम का बढ़ता महत्व - Increasing importance of mass media and mass media in counseling

परामर्श में जनमाध्यम तथा वृहद् माध्यम का बढ़ता महत्व - Increasing importance of mass media and mass media in counseling


जनमाध्यम का विकास वैज्ञानिक तकनीकी व उपकरणों के कारण बढ़ता जा रहा है। इनके द्वारा व्यक्ति अपनी बहुमुखी प्रतिभा को भरपूर अवसर प्रदान कर सकता है। वह अपनी आवश्यकता के साथ साथ अपनी पसंद व रूची के लिए भी अनेक सूचनाओं के संपर्क में रहना चाहता है। वह अपने आस-पास के अलावा विश्व स्तर पर भी अपना सम्बन्ध जोड़कर अपनी पहचान को इन जनमाध्यमों जैसे रेडियो, दूरदर्शन, मेले, उत्सव, प्रदर्शनी, म्यूजियम, प्रदर्शनवार्ताएँ, विज्ञापन व जनमत के अन्य साधनों से और अधिक सुदृढ़ बनाता है। इनके द्वारा वह अपने नवीन कैरियर में और अधिक निखार लाने तथा प्रतिस्पर्धा के दौर में आगे बढ़ने के लिए भी जनमाध्यम के सशक्त साधनों से मार्गदर्शन एवं परामर्श की नवीन प्रवृत्ति, नए आयामों एवं नई प्रक्रिया को अपनाता है। वह मार्गदर्शन एवं परामर्श के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष स्वरूपों से जुड़ता है

और सूचनाओं एवं तथ्यों को ग्रहण कर निर्णय लेने में सक्षम होता है । व्यक्ति के जीवन से जुड़ा कोई भी क्षेत्र यथा शिक्षा, आर्थिक, सामाजिक, मनोवैज्ञानिक, राजनैतिक, शारीरिक, व्यक्तिगत एवं पारिवारिक वातावरण उसकी विकास क्रियाओं के लिए दबाव समूह की भूमिका अदा करते हैं। जनमाध्यम तथा बहुमाध्यमों के द्वारा वह इनके संपर्क में आता है तथा निरंतर होने वाली प्रगति से अवगत होता रहता है। मार्गदर्शन व परामर्श के प्रचार माध्यमों से व्यक्ति तथा सेवार्थी का क्षेत्र भी व्यापक हो जाता है। केवल संस्थान के दायरे में नहीं अपितु नए पाठ्यक्रम तथा व्यवसायों की जानकारी के लिए भी वह इन्टरनेट, ई-मेल, ई-लर्निंग आदि से विभिन्न सूचनाएँ प्राप्त करता है जो अद्यतन भी होतीं हैं और साथ ही सत्य भी होतीं हैं। इन सूचनाओं में पर्याप्तता तथा प्रमाणिकता होती है।


जनमाध्यम तथा बहुमाध्यम का मार्गदर्शन एवं परामर्श की सेवाओं से अत्यंत महत्वपूर्ण तथा गहरा सम्बन्ध है ।

परामर्श सेवाओं द्वारा विभिन्न जनमाध्यम तथा बहुमाध्यम की जानकारी प्राप्त होती है। साथ ही जनमाध्यम व बहुमाध्यम से मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रदान किया जाता है। अतः दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। मार्गदर्शन एवं परामर्श सेवाओं में जनमाध्यम एवं बहुमाध्यम की निम्नलिखित भूमिका है-


1. सेवार्थी से जुड़ी सूचनाओं का प्रचार एवं प्रसार ।


2. सेवार्थी को सही, पर्याप्त एवं सही समय पर जानकारी देना।


3. प्रामाणिक सूचनाओं को सेवार्थी के हित में उपयोग करना ।


4. सूचनाएँ एवं जानकारी सर्वव्यापक करना।


5. सूचनाओं को विविध रूप से प्रसारित करना।


6. सूचनाओं के लिए समय एवं अवधि का निर्धारण।


7. कैरियर से जुड़ी विशेषज्ञ वार्ताओं का आयोजन ।


8. कैरियर मेले व प्रदर्शनियों का प्रबंध करना। 


9. सम्बंधित व्यक्तियों से राय, सुझाव तथा प्रतिक्रिया प्राप्त करना


10. प्रदर्शन तथा अल्प अभ्यास की सुविधा