इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय - Indira Gandhi National Open University
इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय - Indira Gandhi National Open University
इस विश्वविद्यालय की स्थापना सितम्बर, 1985 में की गई इसका मुख्यालय दिल्ली में है। देश के लगभग सोलह राज्यों में इसके क्षेत्रीय केन्द्र हैं तथा कश्मीर से कन्याकुमारी तक तथा अहमदाबाद से इम्फाल तक के क्षेत्र में लगभग 230 अध्ययन केन्द्र हैं।
इस विश्वविद्यालय में डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स चलते हैं। इस विश्वविद्यालय में बहुमाध्यम पद्धति का प्रयोग प्रारम्भ किया गया है। इस पद्धति के अंतर्गत छपी हुई पाठ्य सामग्री विद्यार्थी के घर भेजी जाती है। अध्ययन केन्द्र पर टेपरिकार्डर, वी. सी. आर. तथा टेलीविज़न के साथ अत्याधुनिक उपकरणों की सुविधा है,
जहाँ छात्र को दृश्य-श्रव्य माध्यम से पढ़ने समझने की प्रेरणा मिलती है, कुछ निश्चित दिन और निश्चित समय पर अध्ययन केन्द्र पर अध्यापक (एकेडेमिक काउन्सलर) उपस्थित होता है, जिससे छात्र विचार विमर्श कर अपनी अध्ययन सम्बन्धी कठिनाइयाँ दूर कर सकते हैं। आज टेलीटीचिंग व टेली कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा भी विश्वविद्यालय मे उपलब्ध है। इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने अन्य खुले विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग का जाल बिछा रखा है ताकि पाठ्यक्रमों को आधुनिक रूप दिया जा सके, साथ ही देश में अन्य मुक्त विश्वविद्यालयों के साथ पाठ्यक्रमों का आदान-प्रदान हो सके।
वार्तालाप में शामिल हों