औद्योगीकरण - industrialization
औद्योगीकरण - industrialization
कल-कारखानों, वैज्ञानिक तकनीक व यातायात के साधनों में गति के साथ निर्माण प्रक्रिया शुरू हुई और यह औद्योगिकरण निर्माण की प्रक्रिया उद्योगों में और विश्वम में आरम्भ हुआ। औद्योगीकरण का स्पष्ट व तर्कपरक संबंध औद्योगिक क्रांति से है। अड्डारवीं शताब्दी के मध्यो परान्तऔ प्रारम्भ ब्रिटेन में औद्योगिक क्रांति, जहाँ मशीनों व कलपूर्जों ने इन्सानों का स्थान ले लिया। विश्व के अन्य देशों में भी इस क्रांति का विस्तार हुआ। उत्पादन के साधनों का विस्तार हुआ व नए अन्वेषण व अनुसंधान के माध्यम से कल-कारखानों की उत्पाद क्षमता में बढोत्तरी हुई। मशीनों के आविष्कार के साथ इस तरह हाथ से बनी वस्तुओं का बाज़ार क्रमश: समाप्त प्राय हो गया।
कल-कारखानों की स्थापना से नगरों का विकास हुआ एवं पूँजीवादी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो गई। औद्योगीकरण जैसे ही तीव्र गति पकड़ने लगा बैंक, बीमा कम्पनी व वित्त निगमों का संगठन होने लगा। औद्योगिक श्रमिकों का एक नया वर्ग उदीयमान हुआ और उद्योगपतियों, पूँजीपतियों तथा प्रबंधको ने मुनाफे पर एकाधिकार स्थापित करने का प्रयास किया। श्रमिक वर्ग का शोषण प्रारम्भ हुआ व औद्योगिक स्थापनों की अपनी एक नई संस्कृति विकसित हुई।
वार्तालाप में शामिल हों