प्रबंधकीय लेखाविधि प्रणाली की स्थापना - Installation of Management Accounting System
प्रबंधकीय लेखाविधि प्रणाली की स्थापना - Installation of Management Accounting System
एक संस्था में प्रबंधकीय लेखा विधि प्रणाली की स्थापना प्रबंधक लेखापाल की देखरेख में होनी चाहिए और इसकी स्थापना से पूर्व निम्नलिखित प्रारम्भिक कदमों को उठाना आवश्यक है।
(1) संगठनात्मक नियमावली (Organisational Manual) संस्था के अंतर्गत एक संगठन पुस्तिका तैयार करनी और अपनानी चाहिए जिसमें संस्था के प्रत्येक प्रबंधकीय स्तर पर अधिकारों और उत्तरदायित्वों के क्षेत्र का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए।
(2) फार्मों तथा प्रतिवेदनों के प्रारूप की तैयारी (Preparing of Forms and Returns) - उपयुक्त फार्मों तथा प्रतिवेदन प्रारूपों की अभिकल्पना तथा उनकी तैयारी की जानी चाहिए जिससे कि विभिन्न सूचनाओं को प्रभावशाली ढंग से संकलित एवं प्रस्तुत किया जा सके।
(3) कर्मचारियों को उचित प्रशिक्षण (Proper Training to the Staff) संस्था के सभी संबंधित कर्मचारियों को उचित प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए जिससे कि उन्हें इस प्रणाली के उद्देश्यों तथा तकनीकों की जानकारी हो सके।
(4) खातों का वर्गीकरण एवं संकेतीकरण (Classifying Accounts and integrating the System) खातों का आवश्यतानुसार वर्गीकरण एवं संकेतीकरण किया जाए तथा वित्तीय लेखाविधि एवं लागत लेखाविधि में पारस्परिक समन्वय किया जाए।
(5) प्रमाप परिव्ययन प्रणाली अपनायी जाए ( Introducing Standard Costing Techniques) संस्था में प्रमाप परिव्ययन प्रणाली अपनायी जाए तथा निष्पादन के प्रमाप निर्धारित किये जाए।
(6) बजटरी नियंत्रण प्रणाली की स्थापना ( Setting up Budgetary Control System) विभिन्न विभागों की क्रियाओं का नियोजन करने के लिए बजटरी नियंत्रण की स्थापना की जानी चाहिए। इसके लिए लागत केन्द्रों, बजट केन्द्रों तथा लाभ केन्द्रों को निर्धारित किया जाना चाहिए।
(7) क्रियात्मक शोध तकनीकों को अपनाना ( Introducing Operational Research Techniques ) - विभिन्न सूचनाओं का प्रभावशाली ढंग से विश्लेषण करने के लिए क्रियात्मक शोध एवं सांख्यिकीय तकनीकों को अपनाना चाहिए।
वार्तालाप में शामिल हों