भाषा विकास , अर्थ - Language development, meaning

भाषा विकास , अर्थ - Language development, meaning


अपने विचारों को दूसरे तक पहुंचाने अथवा अभिव्यक्त करने का एकमात्र साधन है भाषा वैसे विचार विनिमय के लिए भावमुद्राएं, संकेत अथवा भाषा का प्रयोग होता है। परन्तु भाव मुद्राओं तथा संकेतों का क्षेत्र अत्यंत सीमित होता है। परन्तु विचार विनिमय करने का सबसे सरल, सुगम व सर्वव्यापी साधन भाषा ही होती है। शब्दमयी भाषा ही व्यक्ति के मनोभावों को शीघ्रता और स्पष्टता के साथ संप्रेषित कर सकती है। सामान्यतः छ प्रकार की भाषाएं हो सकती है जिनमें में मातृभाषा क्षेत्रीय भाषा, राष्ट्रभाषा, प्राचीन भाषा, विदेशी भाषा तथा अंतरराष्ट्रीय भाषा की गणना होती है। भाषा का अपना एक विशिष्ट क्षेत्र होता है जहां वह उपयोगी सिद्ध होती है।


भाषा विकास का अर्थ


भाषा विकास एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है जिसका स्वरूप काफी हद तक व्यक्ति की परिपक्वता से निर्धारित होता है। अतः भाषा विकास से तात्पर्य बालक की उस योग्यता से है जो बालक की परिपक्वता के अनुपात में भावों तथा विचारों को दूसरों तक पहुँचाने अथवा दूसरे के भावों तथा विचारों को ग्रहण करने में सहायक होता है।