व्याख्यान विधि - lecture method
व्याख्यान विधि - lecture method
प्राचीनकाल से शिक्षण में इस विधि का प्रयोग किया जा रहा है। आज भी शिक्षण विधियों में व्याख्यान विधि का महत्वपूर्ण स्थान है। उच्च कक्षाओं में इस विधि का अधिकतर उपयोग किया जाता है। पाठ्यवस्तु का चयन और पाठ्यवस्तु का प्रस्तुतिकरण का ढंग पर व्याख्यान विधि की सफलता निर्भर होती है। व्याख्यान विधि की सफलता के लिए प्रस्तुतकर्ता में तैयारी, योग्यता, सुस्वर होना आवश्यक है। शिक्षक को पूर्ण तैयारी के साथ व्याख्यान छात्रों के समक्ष रखना जरूरी है। छात्रों को प्रश्न पूछकर उन्हें सक्रिय रखना जरूरी है। सामाजिक समस्या, योजना, संस्थाओं पर समग्र चर्चा करने लिए यह विधि उपयुक्त है। शिक्षक अपने कौशल्य से समग्र पाठ्यांश छात्रों के समक्ष रख सकते हैं। तथ्यों तथा धारणाओं को क्रमबद्ध रूप में प्रतिपादन करना व्याख्यान विधि का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
वार्तालाप में शामिल हों