वायगाँत्सकी के सिद्धान्त की सीमाएँ , वायगाँत्सकी तथा शिक्षा - Limitations of Vygantsky's Theory, Vygantsky and Education
वायगाँत्सकी के सिद्धान्त की सीमाएँ , वायगाँत्सकी तथा शिक्षा - Limitations of Vygantsky's Theory, Vygantsky and Education
वायगाँत्सकी तथा शिक्षा
सहपाठियों तथा बड़ों का योगदान वायगात्सकी के अनुसार, बालक अकेले ही ज्ञान का निर्माण करना नहीं सीखता अपितु अपने सहपाठियों तथा बड़ों के मार्गदर्शन से सीखता है जिसे स्कैफोल्डिंग (scaffolding) कहते हैं। बायगोत्सकी ने सहकारी ढंग से सीखने (Cooperative learning) को भी बढ़ावा दिया जहाँ बच्चों का एक छोटा समूह एक निश्चित उद्देश्य के लिए मिलकर कार्य करता है। वायगात्स्की के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धान्त से पारस्परिक शिक्षण (Reciprocal Teaching) को भी बढ़ावा मिला। जहाँ शिक्षक तथा 2-4 विद्यार्थी एक समूह में बैठकर बारी-बारी से पठन करते है इस दौरान वे 4 संज्ञानात्मक तरीकों का प्रयोग करते हैं सवाल करना, सारांश बताना, समझाना, अनुमान लगाना। सीखने के दौरान, शिक्षक को बालक का मार्गदर्शन करना चाहिए। जैसे कार्य शुरू करते समय ताकि बालक धीरे-धीरे उस कार्य को स्वतंत्र रूप से कर सके। इसे ही सहायक सीखना (Assisted learning) कहते हैं।
वार्तालाप में शामिल हों