संप्रत्यय उपलब्धि प्रतिमान के प्रमुख तत्व - Main Elements of Concept Attainment Model

संप्रत्यय उपलब्धि प्रतिमान के प्रमुख तत्व - Main Elements of Concept Attainment Model


1. उद्देश्य (Focus):- इस प्रतिमान का प्रमुख उद्देश्य छात्रों में आगमन शक्ति का विकास करना होता है। ब्रूनर तथा उनके सहयोगियों ने इस प्रतिमान के निम्न चार उद्देश्य बताए हैं


1. छात्रों को संप्रत्ययों की प्रकृति के विषय में ज्ञान प्रदान करना, ताकि वे वस्तुओं के गुणों तथा उनकी विशेषताओं के आधार पर वर्गीकरण करने में दक्षता प्राप्त कर सकें।


2. छात्रों में सही संप्रत्ययों का विकास हो सके।


3. छात्रों में विशिष्ट संप्रत्ययों का विकास करना।


4. छात्रों में चिंतन संबंधी नीतियों का विकास करना


2. संरचना (Syntax):- इस संरचना में कौशलों का विकास चार सोपानों में किया जाता है। ये हैं -


1. प्रदत्तों का संकलन:- इस चरण में छात्रों को सूचनाएँ प्रदान की जाती हैं, जिससे कि छात्र उदाहरणों के माध्यम से प्रत्ययों की जानकारी प्राप्त कर सकें।


2. नीति विश्लेषण:- इसमें छात्र प्राप्त सूचनाओं का विश्लेषण करते हैं। अधिकतर यह विश्लेषण 'सामान्य से विशिष्ट की ओर' सूत्र पर आधारित होता है।


3. प्रस्तुतीकरण:- इसके अंतर्गत छात्र अपनी आयु एवं अनुभव के आधार पर प्रत्ययों एवं गुणों का विश्लेषण करता है और विश्लेषण की रिपोर्ट लिखित रूप में प्रस्तुत करता है। 


4. अभ्यास:- इसमें छात्रों द्वारा सीखे हुए संप्रत्यय का उपयोग एवं अभ्यास करना और असंगठित सूचनाओं के आधार पर संप्रत्यय की रचना करना शामिल है।


3. सामाजिक प्रणाली (Social System) :- इस सोपान में शिक्षक, छात्रों को प्रेरित करते हैं और प्रत्ययों के निर्माण तथा विश्लेषण में मार्ग-दर्शन करते हैं। इसमें शिक्षक का प्रमुख उद्देश्य छात्रों को संप्रत्यय निर्माण में सहायता देना होता है।


4. मूल्यांकन प्रणाली ( Support System) :- इस प्रतिमान के मूल्यांकन में निबंधात्मक तथा वस्तुनिष्ठ परीक्षाओं की सहायता ली जाती है और इनके द्वारा मूल्यांकन, सुधार तथा परिवर्तन के माध्यम से नवीन प्रत्ययों के विषय में सूचना दी जाती है न कि नवीन प्रत्ययों की खोज पर ।