सीमान्त उपयोगिता - Marginal Utility
सीमान्त उपयोगिता - Marginal Utility
सीमान्त उपयोगिता का तात्पर्य कुल उपयोगिता में उस वृद्धि से है जो उस वस्तु की एक अतिरिक्त कई के उपयोग से प्राप्त होती है। यह उस दर का बताती है जिस दर पर वस्तु के स्टॉक की मात्रा में परिवर्तन होने पर कुल उपयोगिता में वृद्धि होती है।
उपयोगिता बोल्डिंग के अनुसार वस्तु की किसी मात्रा की सीमान्त उपयोगिता कुल उपयोगिता में वह वृद्धि है जो उपभोग में एक और इकाई की वृद्धि के परिणामस्वरूप होती है। "
सीमान्त उपयोगिता की एक अन्य परिभाषा निम्न प्रकार है- किसी दी हुई वस्तु की सीमान्त उपयोगिता उस अन्तर के बराबर होती हैं जो वस्तु की एक इकाई को उपयोग से हटा लेने पर कुल उपयोगिता पर पड़ता है।
इस प्रकार किसी वस्तु की n इकाइयों की सीमान्त उपयोगिता (a) उस वस्तु की N+1 इकाइयों की कुल उपयोगिता तथा n इकाइयों की कुल उपयोगिता का अन्तर होता है। (b) वस्तु की n इकाइयों की कुल उपयोगिता तथा N - 1 इकाइयों की कुल उपयोगिता का अन्तर है।
वार्तालाप में शामिल हों