पर्यावरण का अर्थ एवं अवयव - Meaning and Components of Environment
पर्यावरण का अर्थ एवं अवयव - Meaning and Components of Environment
किसी जीव के चारों ओर पाया जाने वाला वह सब, जो जीव के जीवन पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव डालता है, पर्यावरण या वातावरण कहलाता है। पर्यावरण शब्दज दो शब्दों परि+आवरण से मिलकर बना है जिसका अर्थ है जो हमें चारों ओर से ढके है, वह हमारा पर्यावरण है। इस प्रकार पर्यावरण में वह सब कुछ सम्मिलित किया जाता है जो जीव को किसी निश्चित समय व स्थान पर घेरे रहता है तथा प्रत्यलक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जीव को प्रभावित करता है। विभिन्न विद्वानों ने पर्यावरण को निम्नलिखित रूप में परिभाषित किया है
ए.जी. टॉसले के अनुसार- "पर्यावरण उन समस्तो, दशाओं का योग है जिनमें जीव विकास करता है।" "Environment is the sum total of conditions and factors which encircle the life of organism."
(A. G. Tansley )
अनसटैसी के अनुसार- "व्यक्ति के वंशानुक्रम के अतिरिक्त वह सब कुछ जो उसे प्रभावित करता है, पर्यावरण कहलाता हैi
The environment is everything that affects the individual except the gene." "
(Anastasi )
सी. सी. पार्क के अनुसार- "मनुष्य एक विशेष स्थान पर विशेष समय पर जिन सम्पूर्ण परिस्थितियों से घिरा हुआ है उसे पर्यावरण कहा जाता है।"
"Environment refers to the sum total of conditions which surround man at a given point in space and time."
(C. C. Park)
वार्तालाप में शामिल हों