सम-विच्छेद विश्लेषण का अर्थ एवं परिभाषा - Meaning and Definition of Break-even Analysis

सम-विच्छेद विश्लेषण का अर्थ एवं परिभाषा - Meaning and Definition of Break-even Analysis


व्यवसाय में लाभों को संयोग पर नहीं छोड़ जा सकता, बल्कि इनका उचित नियोजन करना होगा। सम-विच्छेद विश्लेषण लाभ - नियोजन और प्राक्कलन की एक बहुत ही उपयोगी तकनीक है। इसे सीमान्त विश्लेषण अथवा लागत मात्रा लाभ विश्लेषण भी कहा जाता है। सम-विच्छेद विश्लेषण में किसी व्यावसायिक संस्था अथवा उसकी किसी इकाई की विक्रय मात्रा के सम्बन्ध में उसके आगमों और लागतों का अध्ययन किया जाता है और विभिन्न स्तरों पर लाभ की स्थिति ज्ञात की जाती है। सर्वश्री मेट्ज, करी और फ्रेन्क के अनुसार, सम-विच्छेद विश्लेषण उस स्तर को प्रकट करता है जिस पर लागत और आगम साम्यावस्था में होते हैं।"


अतः स्पष्ट है कि इस पद्धति में उस विक्रय मात्रा का निर्धारण किया जाता है जिस पर संस्था के कुल आगम और कुल लागते एक समान हो। यह मात्रा सम-विच्छेद बिन्दु' अथवा निर्लाभ 'बिन्दु' कहलाती है।