प्रबंधकीय लेखा-विधि का अर्थ और परिभाषा - Meaning and Definition of Management Accounting
प्रबंधकीय लेखा-विधि का अर्थ और परिभाषा - Meaning and Definition of Management Accounting
प्रबन्धकीय लेखा-विधि प्रबन्ध के प्रति लेखाकन सेवा है। वस्तुतः यह लेखा-विधि का प्रबन्धक के दृष्टिकोण से उपयोग है। इसे प्रबन्धोन्मुखी लेखा-विधि (Management Oriented Accouting ) कहा जा सकता है। इसमें लेखा - कार्य का पुनर्विन्यास (Reorient) करके उसे प्रबन्धकीय कुशलता वृद्धि में सहायक हो, प्रबन्धकीय लेखा-विधि कहलाता है। मैसर्स एन्थौनी और हैकिमिअन के शब्दों में, "प्रबन्धकीय लेखा - विधि लेखा-अकों का प्रबन्धकीय समस्याओ, विशेषकर कार्यकरण से सम्बन्धित समस्याओं के हल के लिये प्रयोग है।" इसलिये कुछ विद्वान इस विषाय के लिए प्रबन्ध के लिये लेखा - विधि (Accounting for Management) शब्द का प्रयोग अधिक करते हैं। वस्तुतः यह कोई एक नया विषय न होकर पुराने औजार का नया प्रयोग मात्र ही है। इसे वित्तीय लेखा-विधि की अगली सीढ़ी कहा जा सकता है
क्योंकि जहां पर वित्तीय लेखा-विधि का कार्य क्षेत्र समाप्त होता है, वहीं से प्रबन्धकीय लेखा - विधि प्रारम्भ होती है। इस प्रकार इसे वित्तीय लेखा-विधि का पूरक कहा जा सकता है। इसके अन्तर्गत लेखा सूचनाओं का उद्देश्यानुसार विश्लेषण एवं व्याख्या की जाती है और इन्हें प्रबन्ध के समक्ष प्रस्तु किया जाता है जिससे उसे अपने नीति-निर्धारण, नियोजन, निर्णयन तथा नियन्त्रण के कार्यों के निष्पादन में सरलता रहे। इसीलिए इसे प्रबन्ध का एक यन्त्र (tool of management) भी कहा जाता है।
प्रबन्धकीय लेखा-विधि की एक अति सरल और संक्षिप्त परिभाषा रॉबर्ट एन्थौनी ने की है। उनके शब्दों में, प्रबन्धकीय लेखा विधि का सम्बन्ध लेखा सूचना से है जोकि प्रबन्ध के लिये उपयोगी होती है।"
दो बाते स्पष्ट है : पहली प्रबन्धकीय लेखा-विधि के अन्तर्गत प्रयोग की जाने वाली सूचनायें वित्तीय लेखा-विधि से प्राप्त होती है तथा दूसरी इसके अन्तर्गत केवल उन्हीं लेखा सूचनाओं का सकलन, विश्लेषण और व्याख्या की जाती है। जोकि व्यवसाय के संचालन में प्रबन्धकों के लिये उपयोगी हों। दूसरे शब्दों में, इसके अन्तर्गत वित्तीय लेखों से प्राप्त सूचनाओं को प्रबन्ध के समक्ष इस प्रकार रखा जाता है जिससे कि उसे व्यवसाय के संचालन, नीति निर्धारण व नियन्त्रण में सरलता रहे।
प्रबन्धकीय लेखा - विधि की सर्वाधिक स्वीकार्य परिभाषा आंग्ल-अमरीका उत्पादकता परिषद की है। इसके अनुसार, "एक व्यावसायिक संस्था के दिन-प्रति-दिन के संचालन तथा नीति-निर्धारण में प्रबन्ध की सहायता हेतु लेखा सूचनाओं का प्रस्तुतीकरण ही प्रबन्धकीय लेखा-विधि है।" इस परिभाषा से प्रकट होता है कि प्रबन्धकीय लेखा - विधि का सम्बन्ध लेखा - सूचनाओं के प्रस्तुतिकरण से है, न कि उसकी तैयारी मात्र से वास्तव में इसका आशय वित्तीय लेखों का नये सिरे से लिखना नहीं है
वरन इसका आशय तो वित्तीय लेखा - विधि के अन्तर्गत तैयार किये गये लेखो का विश्लेषण एवं व्याख्या करके प्रबन्ध के समक्ष उचित ढंग से प्रस्तुत करने से है। लेखा सूचनाओं के इस प्रकार प्रस्तुतीकरण का उद्देश्य प्रबन्ध को व्यवसाय के कुशलतापूर्वक संचालन में सहायता देना होता है।
श्री टी०जी० रोज ने भी अपनी परिभाषा में इस बात पर ही जोर दिया है। उनके शब्दों में,
"प्रबन्धकीय लेखा-विधि लेखा सूचना का इस प्रकार अनुकलन, विश्लेषण, निदान तथा व्याख्या है, जिससे प्रबन्ध को सहायता मिलती है।"
वाल्टर मैक फारलैण्ड - प्रबन्धकीय लेखा विधि किसी उपक्रम के नियोजन और परिपालन में सभी स्तरों के प्रबन्ध के लिए उपयोगी वित्तीय समक जुटाने से सम्बन्धित है।” "लेखा-विधि का कोई भी रूप जोकि व्यवसाय को अधिक कुशलतापूर्वक संचालन योग्य बनाये, प्रबन्धकीय लेखा-विधि माना जा सकता है।" दी इन्स्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउन्टैनट्स इंग्लैण्ड "प्रबंधकीय लेखाकर्म शब्द का प्रयोग उन लेखा-पद्धतियों प्रणालियों और तकनीकों का वर्णन करने के लिये किया जाता है जो कि विशिष्ट ज्ञान तथा योग्यता के संयोजन से प्रबन्ध को अपने लाभों के अधिकतम या हानियों को न्यूनतम करने के कार्य में सहायता प्रदान करती है।"
वार्तालाप में शामिल हों