लाभांश का अर्थ एवं परिभाषा , प्रकार - Meaning and definitions of dividend
लाभांश का अर्थ एवं परिभाषा , प्रकार - Meaning and definitions of dividend
कंपनी की आय का जो हिस्सा भागधारक में वितरित किया गया उसे लाभांश कहा जाता है। कंपनी में शेयरधारको को अपने निवेश राशी के बदले उन्हें जो लाभ दिया जाता है उसे लाभांश कहते हैं। कंपनी को केवल शुद्ध लाभ के माध्यम से प्राप्त राशी में से ही लाभांश को वितरित किया जा सकता है। कंपनी के पूंजी राशी में से लाभांश का शोधन नही किया जा सकता। कंपनी की संपत्ति पर मूल्यहास और कर की रकम को शुद्ध लाभ से घटाकर, शेष मुनाफे में से लाभांश का शोधन किया जा सकता है। निदेशक मंडल को लाभांश की दर निर्धारत करने का अधिकार होता है।
लाभांश के प्रकार
निम्नांकित प्रकार से लाभांश का शोधन किया जाता है।
1. रोकड लाभांश (Cash Dividend) - सामान्यतः जो कंपनी रोकड के रूप में लाभाश का भुगतान करती है ऐसे लाभांश को रोकड लाभांश कहते है।
2. स्कंध या बोनस अंश लाभांश (Stock Dividend) अगर शेयरधारक को रोकड के रूप में लाभाश का शोधन नहीं करते हुए बोनस अंश के रूप में अधिसूचित किया जाता है, तो उसे एक स्कध या बोनस अश लाभांश कहा जाता है। जिससे लाभ राशी का पुजीकरण में परिवर्तन होता है।
3. बांड या ऋण पत्र लाभांश ( Bond or Debenture Dividend) अगर शेयरधारक को बांड या ऋण पत्र के रूप में लाभांश प्रदान किया जाता है तो ऐसे लाभांश को बांड या ऋण पत्र लाभांश कहते है।
4. संपत्ती लाभांश (Property Dividend) - जब किसी वर्ष में कंपनी को लाभांश देना सभव नहीं होता है ऐसे समय लाभांश को सरकारी प्रतिभूतियों के रूप में वितरित किया जाता है। लेकिन आधुनिक समय में यह विधि बंद कर दी गई है।
5. अंतरिम लाभांश ( Interim Dividend) कंपनी के वित्तीय वर्ष के पहले भी, यदि निदेशक मंडल शेयरधारकों को एक विशेष दर पर लाभांश घोषित करता है, तो इसे अंतरिम या मध्य - लाभांश कहा जाता है। इस प्रकार, व्यापार की जरूरतों की मांग पर विचार करने के बाद, शुद्ध लाभ के कुछ हिस्सों को व्यवसाय में निवेश किया जाता है और शेष हिस्से को शेयरधारकों में लाभाश के रूप में वितरित किया जाता है।
6. पूर्वाधिकार लाभांश (Preference Dividend) – पूर्वाधिकार लाभांश का अर्थ लाभांश के उस प्रकार से है जिसका भुगतान पूर्वाधिकार अंशो के प्रतिफल स्वरूप किया जाता है। पूर्वाधिकार लाभांश के भुगतान का दर इस प्रकार के अंश के निर्गमन के समय निच्छित किया जाता है। पूर्वाधिकार अंश धारक समता अंश धारकों की तुलाना में सर्वप्रथम लाभाश पाने के हकदार होते है।
पूर्वाधिकार अंश धारकों को समता अश धारको से सर्वप्रथम लाभांश्श का भुगतान किया जाता है। लाभाश का भुगतान करने या ना करने का निर्णय निदेशक मंडल द्वारा लिया जाता है। किन्तु कम्पनी द्वारा लाभांश घोषित करने पर पूर्वाधिकार अश धारकों की प्राथमिकता तथा पूर्वनिर्धारित निच्छित दर में बदल करने का इन्हें कोई अधिकार नहीं होता।
7. समता लाभांश (Equity Dividend) समता अश धारक कम्पनी के असली मालिक होते है। इस प्रकार के लाभांश का भुगतान कम्पनी द्वारा देय ॠण पत्रों पर देय ब्याज, ह्रास, संचित कर भुगतान एवं अधिमान / पूर्वाधिकार अंशधारकों के लाभांश इत्यादी के भुगतान के उपरांत शेष राशी में से किया जाता है।
समता अंशधारकों को भुगतान करने या ना करने एवं लाभश की दर तथा भुगतान का माध्यम जैसे की रोकड़ / बोनस अंश लाभांश / संपत्ती लाभांश पर निर्णय लेने के लिए निदेशक मंडल को पूर्ण स्वतंत्रता होती है।
8. नियमित लाभांश ( Regular Dividend) कम्पनी हर वित्तीय वर्ष में समापन पर निदेशक मंडल द्वारा घोषित लाभाश ही नियमित लाभाश कहलाता है। कम्पनी के विभाजन योग्य लाभों में से इस प्रकार के लाभांश की घोषणा की जाती है। अंशधारकों को देय सामायिक भुगतान के स्वरूप में इसे स्वीकार किया जाता है।
9. लाभ लाभांश (Profit Dividend) - कम्पनी को अगर लाभ प्राप्त होता है
तो अर्जित लाभों में से लाभ लाभांश का भुगतान किया जाता है। चालू वर्ष के लाभागत वर्षों के संचित लाभ तथा सहाय्यक कम्पनी द्वारा अर्जित लाभों में से लाभ लाभाश का भुगतान किया जा सकता है। लाभाश नीति निर्धारण के अंतर्गत प्रायः लाभ लाभाश को ही केंद्रबिंदु मन जाता है।
10. वैकल्पिक लाभांश (Alternative Dividend) कम्पनी द्वारा जब अपने अंशधारकों को लाभांश रोकड़ लेने अथवा सम्पति के रूप में लेने सम्बन्धी विकल्प दिया जाता है तब उसे वैकल्पिक लाभांश कहते है।
11. समापन लाभांश (Liquidation Dividend) कम्पनी के समापन पर जो लाभांश का भुगतान किया जाता है उसे समापन लाभांश कहते हैं। कम्पनी द्वारा देय यह अंतिम लाभांश्ज्ञ होता है। इस प्रकार के लाभांश को रोकड़ अथवा सम्पति के रूप में भुगतान किया जाता है। परन्तु प्रायः यह देखा गया है की इस प्रकार के लाभांश व्यावहारिक तौर पर नही दिए जाते।
वार्तालाप में शामिल हों