पाठ्यक्रम का अर्थ - Meaning of Course

पाठ्यक्रम का अर्थ - Meaning of Course


पाठ्यक्रम' शब्द लैटिन भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ है- दौड़ का मैदान अर्थात पाठ्यक्रम वह क्रम है, जिसे पार करके व्यक्ति अपने गंतव्यद तक पहुँचता है। यह वह साधन है, जिसके द्वारा शिक्षा के लक्ष्यों तक पहुँचा जाता है। यह अध्ययन का एक निश्चित व तर्कपूर्ण क्रम है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी के व्यक्तित्व का विकास होता है तथा वह नवीन ज्ञान व अनुभव प्राप्त करता है। शिक्षा के विस्तृत अर्थ में पाठ्यक्रम के अंतर्गत वह सभी अनुभव आ जाते हैं, जो विद्यार्थी शिक्षक के संरक्षण में विद्यालय में प्राप्त करता है। इन अनुभवों के अंतर्गत विभिन्न पाठ्य सहगामी क्रियाएँ भी आ जाती हैं। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि पाठ्यक्रम अध्ययन का ही एक क्रम है, जिसके अनुसार चलकर विद्यार्थी अपना विकास करता है। अत: यदि शिक्षा की तुलना दौड़ से की जाए तो पाठ्यक्रम उस दौड़ के मैदान के समान है जिसे पार करके दौड़ने वाला अपने लक्ष्य तक पहुँच जाता है।