समसामयिक घटनाओं का अर्थ - Meaning of Current Affairs

समसामयिक घटनाओं का अर्थ - Meaning of Current Affairs


प्राय: घटित होने वाली खबरों को तत्कालीन घटनाएँ कहते हैं। आधुनिक मामलों के अन्तर्गत तत्कालीन घटनाओं के साथ घटनाओं की पृष्ठभूमि में छिपे विचार विषय सम्मिलित होते हैं। जो घटना अभी घटी है और उसे पाठ्यपुस्तको या पाठ्यक्रम में स्थान प्रदान किया है, उसे समसामयिक घटना कहते हैं। ऐतिहासिक, राजनीतिक, सामाजिक, भौगोलिक, आर्थिक क्षेत्रों में तात्कालिक रूप से घटित घटनाओं का समावेश समसामयिक घटनाओं में होता है।


“इस पद के अन्तर्गत घटनाएँ तथा विचार, विषय या मुद्दे दोनों ही आते हैं और यह क्षेत्र में इन दोनों को एकाकी रूप में रखने पर अधिक व्यापक हैं........... आधुनिक घटना वह है जो घटित हो चुकी है। यह महत्वपूर्ण हो सकती है और महत्वहीन भी।"

(जेरोलिमेक)