पाठ्यक्रम का अर्थ , पाठ्यचर्या का शाब्दिक अर्थ - Meaning of Curriculum, Meaning of Curriculum

पाठ्यक्रम का अर्थ , पाठ्यचर्या का शाब्दिक अर्थ - Meaning of Curriculum, Meaning of Curriculum


पाठ्यचर्या की अवधारणा के संबंध में प्राय: मतैक्य का अभाव परिलक्षित होता है। इसका कारण पाठ्यचर्या का नामकरण है। पाठ्चर्या को लोग सेलेबस या पाठ्यक्रम, कोर्स ऑफ स्टडी, अध्ययन विषय वस्तु जैसे अनेक नामों से संबोधित करते हैं। पाठ्चर्या के लिए प्रचलित शब्दम अलग-अलग संदर्भ एवं अर्थों को प्रकट करते हैं। अतः पाठ्चर्या की अवधारणा को शाब्दिक, संकुचित, व्यापक तीन रूपों में समझा जा सकता है। इससे पाठ्यचर्या के लिए प्रयुक्त किए जाने वाले विविध नामों का अर्थ एवं अंदर भी स्पष्ट हो सकेगा।


पाठ्यचर्या का शाब्दिक अर्थ


पाठ्यचर्या को आंग्लर भाषा में करीकुलम (Curriculum) कहते हैं। लैटिन भाषा में 'कुरीकुलम' (Curriculum) का अर्थ है- दौड़ का मैदान (Race Course) शिक्षा के क्षेत्र में पाठ्चर्या बालक के लिए एक दौड़ का मैदान ही है। जिस प्रकार एक दौड़ने के मैदान को पार करके दौड़ जीत सकता है, उसी प्रकार बालक भी पाठ्यचर्या रूपी दौड़ के मैदान को पार करके शिक्षा रूपी जीत हासिल करता है। शाब्दिक अर्थ में पाठ्यचर्या छात्रों के लिए दौड़ का रास्ता या दौड़ के समान है, जिस पर चलते हुए वह अपने वांछित शैक्षिक उद्देश्यों को पूरा करता है, अत: शाब्दिक अर्थ के अनुसार पाठ्यचर्या वह मार्ग है जिस पर चलते हुए बालक शिक्षा के उद्देश्य को प्राप्त कर सकता है।