शिक्षा का अर्थ , शिक्षा की अवधारणा - Meaning of education, concept of education
शिक्षा का अर्थ , शिक्षा की अवधारणा - Meaning of education, concept of education
"शिक्षा" शब्द संस्कृत की शिक्षु धातु से निकला है जिसका तात्पर्य है सीखना और सिखाना है। इससे यह भी प्रकट होता है कि शिक्षा के अन्तर्गत सीखने तथा सिखाने की क्रिया होती है। 'Education' शब्द का अर्थ है 'शिक्षा देना' उपर उठाना, पालन करना | ऐजुकेशन (Education) शब्द को 'Educo' से निकला हुआ बताते है उसके अनुसार Eका अर्थ होता है बाहर निकलना एवं PUCO का अर्थ होता है पथ प्रदर्षित करना। अतः हम शिक्षा का अर्थ विकास की ओर चलनेवाली एक सतत क्रिया के रूप में देख सकते है। शिक्षा एक ऐसी प्रक्रिया हैं जिसके द्वारा बालक की जन्मजात शक्तियों का विकास किया जाता है।
शिक्षा की अवधारणा (Concept or Education):
अनेक दार्शनिकों एवं चिंतकों ने समय काल एवं परिस्थितियों के सापेक्ष 'शिक्षा' को समझने एवं समझाने का प्रयास किया है। उनके विवेचन में विविधता होने के बावजूद कुछ सामान्य तत्व उभर कर सामने आए है। शिक्षा से मनुष्य में मनुष्यत्व का भाव जागृत कर उसके जीवन को श्रेष्ठता की ओर अग्रसर करती है।
वार्तालाप में शामिल हों