कोष प्रवाह' का आशय - Meaning of 'Flow of Funds
कोष प्रवाह' का आशय - Meaning of 'Flow of Funds
प्रवाह का सामान्य अर्थ 'आवागमन है। अतः किसी व्यवसाय में विभिन्न व्यावसायिक क्रियाओं के परिणामस्वरूप कोषों का आवागमन कोष प्रवाह कहलाता है। जैसा कि पूर्व में स्पष्ट किया जा चुका है कोष का आशय शुद्ध कार्यशील पूँजी से होता है, अतः कोष प्रवाह विश्लेषण में कोष प्रवाह और शुद्ध कार्यशील पूँजी में परिवर्तन समानार्थक है। किसी लेन-देन से कोष प्रवाह तभी होगा जबकि उससे शुद्ध कार्यशील पूँजी में वृद्धि या कमी होती हो। किसी व्यवसायिक क्रिया या लेन-देन से कोष का प्रवाह होता है अथवा नहीं, इस बात का निर्णय करते समय निम्नांकित नियम ध्यान रखने योग्य है : कोष प्रवाह होना या न होना (Where There is Flow of Funds or not)
वार्तालाप में शामिल हों