वृद्धि तथा विकास का अर्थ - meaning of growth and development
वृद्धि तथा विकास का अर्थ - meaning of growth and development
सामान्य रूप से (growth) वृद्धि शब्द का प्रयोग कोशिकीय वृद्धि की प्रक्रिया के लिए किया जाता है। जबकि विकास शब्द का अर्थ शरीर के समस्त अंगों में आये परिवर्तनों की संगठित कार्यक्षमता की बढ़ोतरी की प्रक्रिया से है। विकास एक गुणात्मक प्रक्रिया है जब की वृद्धि मात्रात्मक प्रक्रिया हैं। वृद्धि मुख्यतः जैविक घटनाओं पर आधारित होती है जो व्यक्ति की शारीरिक वृद्धि को शैशवावस्था से किशोरावस्था तक या कभी-कभी प्रारंभिक प्रौढ़ावस्था तक स्वाभाविक रूप से चलती रहती है। यह एक ऐसा परिवर्तन है जिसके ऊपर पर्यावरणीय प्रभाव सीमित होता है।
विकास का अर्थ
विकास संपूर्ण अभिवृद्धियों का संगठन है। शरीर के विभिन्न शारीरिक, मानसिक तथा व्यावहारिक संगठनों को विकास कहते हैं। विकास होने पर हम सामान्य से जटिल की और आगे बढ़ते हैं।
हरलॉक के अनुसार
"विकास, वृद्धि तक ही सीमित नहीं है। इसकी अपेक्षा, इसमें परिपक्वावस्था के लक्ष्य की ओर, परिवर्तनों का प्रगतिशील क्रम भी निहित रहता है। विकास के परिणामस्वरूप व्यक्ति में नई-नई विशेषताएँ और नई नई योग्यताएँ प्रकट होती हैं।
सोरेन्स के अनुसार
"मनुष्य जाति के शिशुओं के विकास का प्रतिमान एक-सा है, लेकिन उनके विकास की गति में भिन्नता होती है। यह विकास की गति सामान्य से विशिष्ट की ओर ले जाती है। विकास सदा एकीकृत होता है। विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। विकास शरीर के विभिन्न अंगों की कार्यक्षमता को इंगित करता है। विकास शरीर की अनेक संरचनाओं तथा कार्यों को संगठित करने तथा कार्यपरक बनाने की जटिल प्रक्रिया है। यह वह प्रक्रिया है जिसमें आंतरिक शरीर रचना सम्बन्धी परिवर्तन तथा इनसे उत्पन्न मनोवैज्ञानिक प्रक्रियाएँ एकीकृत होकर व्यक्ति को सरलता, सहजता व मितव्ययता के साथ कार्यक्षम बनाती है।
वार्तालाप में शामिल हों