समय-सारिणी का अर्थ - Meaning of timetable

समय-सारिणी का अर्थ - Meaning of timetable

विद्यालय में छात्रों का वर्गीकरण करने तथा पाठ्यक्रम का निर्धारण करने के पश्चात यह आवश्यक हो जाता है कि विद्यालय के निर्धारित समय का उचित प्रकार से विभाजन किया जाए, जिससे विद्यालय में होने वाली समस्त क्रियाओं एवं अनुभवों की सुव्यवस्था को सके। इसके अतिरिक्त पाठ्यक्रम के विभिन्न विषयों को उनके सापेक्षिक महत्व के अनुसार समय दिया जा सके एवं बालकों के व्यक्तित्व के सभी पक्षों का विकास किया जा सके। विद्यालय की जिस योजना या चार्ट के द्वारा प्रतिदिन के निर्धारित समय को विभिन्न विषयों, क्रियाओं एवं कक्षाओं के बीच प्रदर्शित किया जाता है,

उसे समय सारिणी, समय तालिका या प्रतिदिन के कार्य की योजना के नाम से पुकारा जाता है। समय सारिणी को स्कूल का Spark Plug' कहा जाता है, जिससे स्कूल की समस्त गतिविधियाँ हरकत में आ जाती हैं। किसी ने ठीक कहा है- समय सारिणी शिक्षालय की दूसरी घड़ी है।" यह वह तालिका है, जिससे स्कूल के सारे कार्यों का एक दृष्टि में पता चलता है। इसके द्वारा हम जान लेते हैं कि स्कूल में कितने घंटे कार्य होता है, किस समय किस कक्षा में, कौन-सा कार्य होना चाहिए, कौन से शिक्षक कक्षा में होने चाहिए, तथा कौन-से दूसरे कार्य करते हुए वे व्यस्त रहें हाजिरी में किसका समय कौन-सा है, प्रात: असेम्बली का, व्यायाम का, खेलों तथा आधी छुट्टी आदि का कौन-सा समय है?