स्मृति बढ़ाने की युक्तियाँ - memory boosting tips
स्मृति बढ़ाने की युक्तियाँ - memory boosting tips
स्मृति को उन्नत बनाने के लिए प्रविधियों में निम्नलिखित प्रमुख है-
• आधिक्य सीखना- किसी विषय या पाठ को पूरी तरह सीख लेने के बाद भी सीखनें के लिए अभ्यासजारी रखना चाहिए।
• बाधा को कम करना सीखने की पारिस्थिति से बाधा उत्पन्न करने वाले कारकों को यदि हटा दिया जाता है तो इससे सीखे गए पाठ की स्मृति अपने आप अच्छी हो जाती है।
• स्मृति सहायक प्रविधियां- राइम, चंकिंग, परिवर्णी शब्द तथा पंक्तियाँ आदि कुछ साधारण स्मृति सहायक प्रविधियां हैं जिनके उपयोग से स्मृति उन्नत हो सकती है। जैसे WHO, VIBGYOR आदि।
• विस्तार एवं संकेतीकरण जब किसी पथ की विस्तृत ढंग से व्याख्या की जाती है तो व्यक्ति उसे ठीक ढंग से याद करता है क्योंकि उसमे एकांशों के बीच बहुत सारे सम्बन्ध स्थापित किया जाना संभव होता है।
• PQRST विधि इस विधि का मुख्य उद्देश्य पाठ्य पुस्तक की सामग्रियों का छात्रों द्वारा - अध्ययन करने तथा स्मरण करने की क्षमता को बढ़ाना है।
P- Preview (पूर्व दर्शन )
Q Question ( प्रश्न)
R Read (पढ़ना)
S- Self recitation (आत्म प्रपठन)
T- Test (जाँच)
स्मृति बढ़ाने के लिए वूडरो ने निम्न सात तरीके दिए हैं
• यथा संभव पूर्ण विधि एवं विराम विधि से सीखना चाहिए।
• सीखते समय अपने आप को जाँचते रहना चाहिए। विषय के सदृश्य अंशो को संगठित करके
• तथा उसमे सामंजस्य स्थापित करके सीखना चाहिए।
• विषय को उसका अर्थ समझकर सिखाना चाहिए।
• सिखाते समय मानसिक सतर्कता बनाये रखना चाहिए।
• गौण सहचर्यों के प्रयोग करना चाहिए।
वार्तालाप में शामिल हों