मिलर-ओर मॉडल - miller-oar model
मिलर-ओर मॉडल - miller-oar model
(The Miller-Orr Model)
मेर्टन मिलर एवं डेनियल ओर ने बताया कि स्कन्ध एवं रोकड प्रबन्ध की समस्याओं में बहुत अधिक समानताएँ है क्योंकि रोकड़ में भी स्कन्ध की भाँति सामयिक परिवर्तन होता है। उन्होंने एक ऐसा मॉडल विकसित किया है जो कि रोकड़ के उच्चतम एवं निम्नतम स्तर तथा विपण्य प्रतिभूतियों में विनियोजन की जाने वाली रोकड़ का समय एवं मात्रा को निर्धारित करता है। मिलर और ओर ने इस मॉडल का नाम नियन्त्रण सीमा (Control Limit Model) रखा। उनके अनुसार रोकड़ भुगतानों में अनिश्चितता के कारण स्कन्ध निर्णय मॉडल उपयुक्त नहीं रहता। नियन्त्रण सीमा मॉडल में उच्चतम एवं निम्नतम सीमाओं का निर्धारण व्यवहार लागत तथा अवसर लागत के आधार पर किया जाता है। यह रोकड शेष के उच्चावचन से भी प्रभावित होती है।
वार्तालाप में शामिल हों