मॉन्टेसरी प्रणाली के सूत्र - Montessori system formulas

मॉन्टेसरी प्रणाली के सूत्र - Montessori system formulas


1. शिक्षार्थी को वैयक्तिक रूप से प्रशिक्षण देना।


2. बुद्धि के स्थान पर ज्ञानेन्द्रियों को जागरूक करना ।


3. प्रारम्भिक अवस्थाओं में स्पर्श ज्ञान की अवहेलना नहीं करनी चाहिए अन्यथा वह अपना गुण खो बैठता है। 


4. शिक्षार्थी के सामान्य विकास में क्रियात्मक रूप से सहायता देनी चाहिए।


5 जिस व्यायाम का प्रयोग किया जाए, वह ऐसा होना चाहिए कि बालक के किसी अंग विशेष के विकास की आवश्यकता की पूर्ति करता हो।


6. मनोवैज्ञानिक क्षण की प्रतीक्षा करो। जब तक किसी बात की आवश्यकता का अनुभव न होने लगे, कुछ भी मत सिखाओ।


7 कोई जटिल पाठयक्रम नहीं।


8. कोई पारितोषिक नहीं। शिक्षार्थी के स्वयं का विकास ही पारितोषिक है।


9. शिक्षार्थी का भूल सुधार शिक्षक की ओर से न होकर उस के आधार पर ही होना चाहिए, जिसके द्वारा वह शिक्षा पाता है।


10. रूसो तथा स्पेंसर की भाति आत्म शिक्षा पर बल


11. परिणामों को भोगने के द्वारा ही मानसिक अनु शासन आता है।


12 शिक्षार्थी को पूर्ण स्वतंत्रता- शिक्षार्थी को अपनी प्रकृति के आधार पर अपने विकास सम्बन्धी नियमों के अनुसार अनुशासन में रहना चाहिए।


13. अपने व्यक्तित्व के उन्मुक्त प्रदर्शन के लिये बालकों को स्वतंत्रता मिलनी चाहिए।