पाठ्यचर्या का संकुचित अर्थ , पाठ्यचर्या का व्यापक अर्थ - narrow meaning of curriculum, broad meaning of curriculum
पाठ्यचर्या का संकुचित अर्थ , पाठ्यचर्या का व्यापक अर्थ - narrow meaning of curriculum, broad meaning of curriculum
संकुचित अर्थ में पाठ्यचर्या का तात्पर्य केवल एक सिलेबस (Syllabus) अथवा अध्ययन का कोर्स (Course of study) है, जिसके अनुसार के तथ्य की सीमाएँ निश्चित कर दी जाती है, जिसके अर्थ में पाठ्क्रम शब्द का भी प्रयोग किया जाता है।
पाठ्यचर्या का व्यापक अर्थ
व्यापक अर्थ में पाठ्यचर्या से आशय बालक के बहुआयामी विकास करने तथा शिक्षा के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए शिक्षक द्वारा अपनाई गई व तमाम परिस्थितियाँ,
जिससे बालक ज्ञान अनुभव, क्रिया का अर्जन तथा आदत एवं व्यवहार में परिमार्जन करता है। इस प्रकार पाठ्यचर्या में शिक्षक द्वारा पढ़ाए जाने वाले विषय वस्तु (पाठ्यक्रम) क्रियाएँ, प्रयोगशाला के कार्य, सामुदायिक कार्य, लेखन, वाचन, पुस्तकालय, कृत कार्यदिनचर्या आदि सभी समाहित होता है। यूनेस्कोश की रिपोर्ट के अनुसार “पाठ्यचर्या में विषय सामग्री का विस्तृत वर्णन (पाठ्यक्रम ) कार्यक्रम और कुछ हद तक वह अध्ययन विधियाँ भी शामिल किया जा सकता है जो कक्षा में सामग्री को ठीक ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रयुक्त की जाती है।” अंतः स्पष्ट है कि पाठ्यचर्या अपने व्यापक अर्थ में विद्यालय में तथा विद्यालय के बाहर अपनाई जाने वाले उन सभी सैद्धांतिक, व्यावहारिक, क्रियात्मक पहलुओं का संगठन है, जो विद्यार्थियों का बहुपक्षीय विकास के लिए प्रयुक्त किए जाते हैं।
वार्तालाप में शामिल हों