राष्ट्रीय खुला विद्यालय - national open school

राष्ट्रीय खुला विद्यालय - national open school


1979 में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली द्वारा देश में अपनी तरह का पहला मुक्त विद्यालय दिल्ली में खोला गया। भारत सरकार ने नबम्बर, 1979 में एक प्रायोजन प्रतिवेदन के द्वारा शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रशासकीय नियंत्रण के भीतर एक स्वायत्तशासी निकाय और पंजीकृत समिति के रूप में राष्ट्रीय खुला विद्यालय की स्थापना का निर्णय लिया और मुक्त विद्यालय को इसमें मिला दिया। 1990 में भारत सरकार के एक प्रस्ताव के आधार पर राष्ट्रीय खुला विद्यालय को अपनी माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक परीक्षाएँ आयोजित करने तथा प्रमाण-पत्र जारी करने का अधिकार दिया गया।


आज ये विद्यालय देश में माध्यमिक तथा उच्चतर माध्यमिक स्तर तक शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है।