बजट की प्रकृति - nature of budget

बजट की प्रकृति - nature of budget


उपयुक्त विवेचना से विदित होता है कि बजट का जन्म सम्पूर्ण व्यवसाय के लिए निर्धारित उदेष्य के अनुसार योजना चलाने के लिए पूर्व निष्चित प्रमापों से होता है। वास्तव में बजट की प्रकृति अग्र प्रकार की होती है।


(1) बजट भावी क्रिया योजना पर आधारित होता है और अग्रिम रूप में तैयार किया जाता है


(2) एक निष्चित भावी अवधि में प्राप्त उदेष्यों के आधार पर बजट तैयार किया जाता है। 


(3) बजट विवेकीकरण की एक विधि है जिसके आधार पर सम्पूर्ण व्यावसायिक जीवन के सम्बन्ध में अनुपात व नियंत्रण की क्रिया सम्पादित की जाती है।


(4) बजट सहकारिता, समन्वय व नियन्त्रण के विकास व संवर्द्धन का औजार मात्र है।


(5) बजट एक प्रकार का विवरण विषिष्ट प्रारूप होता है जिसमें बिक्री अनुमान व प्रबन्ध की योजना को संख्यात्मक रूप में व्यक्त किया जाता है ताकि उन्हें प्रबन्धकीय प्रयोग में सरलतापूर्वक लाया जा सके।