परामर्श की प्रकृति - nature of consultation
परामर्श की प्रकृति - nature of consultation
परामर्श की उपर्युक्त परिभाषाओं के विश्लेषण के पश्चात हम परामर्श की प्रकृति के विषय में निम्नलिखित बिन्दुओं का उल्लेख कर सकते हैं:-
1. परामर्श समस्त निर्देशन कार्यक्रम का सक्रिय भाग है।
2. परामर्श व्यक्ति की समस्या पर केन्द्रित होता है।
3. परामर्श दो व्यक्तियों (परामर्शदाता एवं सेवार्थी) के बीच व्यावसायिक सम्बन्ध की प्रक्रिया है।
4. परामर्श मधुर एवं सहयोगात्मक वातावरण में ही संभव है।
5. परामर्श अधिगम केन्द्रित प्रक्रिया है।
6. परामर्श की प्रक्रिया में बातचीत, वार्तालाप एवं बहस द्वारा समस्या को स्पष्ट किया जाता है।
7. परामर्श लोकतांत्रिक होता है। यह लोकतांत्रिक पद्धति की स्थापना करता है। परामर्श व्यक्ति को चयन करने और उस पर अमल करने में सहायता करता है।
8. उत्तम परामर्श सेवार्थी द्वारा लिए निर्णय के रूप में होता है।
9. परामर्श पूर्णरूप से स्वयं- निर्देशन पर आधारित है।
10. परामर्श एक व्यावसायिक सेवा है।
11. परामर्श व्यक्तियों को उन दोषों या अयोग्यताओं को समाप्त करने या उनमें सुधार करने में सहायता देता है जो उनके सीखने की प्रक्रिया में रूकावट डालती हैं। ये सुधार मूलभूत कौशलों जैसे पढ़ना और सामाजिक समायोजन द्वारा किये जा सकते हैं।
वार्तालाप में शामिल हों