प्रबन्धकीय अर्थशास्त्र की प्रकृति - Nature of Managerial Economics
प्रबन्धकीय अर्थशास्त्र की प्रकृति - Nature of Managerial Economics
प्रबन्धकीय अर्थशास्त्र की प्रकृति का अध्ययन करने के लिए हमें देखना है कि यह विज्ञान है अथवा दोनों है यदि विज्ञान है तो यह वास्तविक विज्ञान है अथवा आदर्श विज्ञान।
किसी भी विषय के सुव्यवस्थित ज्ञान को विज्ञान कहते हैं जिसके अन्तर्गत कारण एवं परिणाम के बीच सम्बन्ध का अध्ययन किया जाता है। विज्ञान वास्तविक एवं आदर्श दो प्रकार का होता है। वास्तविक विज्ञान वस्तुस्थिति का अध्ययन करता है अर्थात् क्या है? (What is ? ) का अध्ययन ही वास्तविक विज्ञान कहलाता है । इसके विपरीत आदर्श विज्ञान के अन्तर्गत आदर्श अर्थात् क्या होना चाहिए? (What ought to be?) का अध्ययन किया जाता है।
प्रबन्धकीय अर्थशास्त्र में व्यावसायिक फर्म की आर्थिक क्रियाओं का सैद्धान्तिक एवं व्यावहारिक दोनों पहलूओं से अध्ययन किया जाता है। यह यह दर्शाता है कि फर्म कि समस्याओं के हल करने में आर्थिक सिद्धांतो का प्रयोग किस प्रकार किया जाये।
वस्तुतः प्रबन्धकीय अर्थशास्त्र आदर्श अर्थशास्त्र का एक भाग है। यह वर्णात्मक के स्थान पर निर्देशात्मक प्रकृति का है। इसके अन्तर्गत 'क्या होना चाहिए?' का अध्ययन किया जाता है। इसमें केवल साधनों का अध्ययन ही नहीं किया जाता है, बल्कि साध्यों (Ends) के अध्ययन को भी महत्वपूर्ण माना जाता है इसमें आर्थिक समस्याओं की सैद्धान्तिक विवेचना से अधिक महत्व इन सिद्धातों की निर्णय लेने,
नीति निर्धारण और भावी नियोजन में क्रियाशीलता को दिया जाता है। एक व्यवसाय प्रबन्धक का महत्वपूर्णकार्य भविष्य का पूर्वानुमान लगाकर फर्म को अधिकतम लाभप्रद बनाने के सम्बन्ध में निर्णय लेना होता है। अतः स्पष्ट है कि प्रबन्धकीय अर्थशास्त्र का आदर्श विज्ञान है।
प्रबन्धकीय अर्थशास्त्र कला भी है। कला का किसी कार्य को करने की सर्वोत्तम विधि से आशय होता है। प्रत्येक व्यावसायिक फर्म के साधन सीमित होते हैं तथा इनके वैकल्पिक उपयोग होते हैं। प्रबन्धकीय अर्थशास्त्र की सहायता से प्रबन्धक साधन के वैकल्पिक प्रयोगों में सर्वश्रेष्ठ का चयन करता है तथा व्यावसायिक अनिश्चितता एवं अस्थिरता के वातावरण में प्रबन्धक द्वारा निर्णय लेने तथा भावी नियोजन की प्रक्रिया को सरल बनाता है।
उपर्युक्त विवेचन से स्पष्ट है कि प्रबन्धकीय अर्थशास्त्र एक आदर्श विज्ञान भी है और कला भी।
वार्तालाप में शामिल हों