वार्तालाप नीति , विशेषताएँ , सीमाएँ - Negotiation Policy, Features, Limitations
वार्तालाप नीति , विशेषताएँ , सीमाएँ - Negotiation Policy, Features, Limitations
वार्तालाप नीति एक सामूहिक शैक्षिक प्रणाली है। इसमें छात्र किसी समस्या पर सहयोगात्मक रूप में विचार करते हैं। इस शिक्षण नीति में छात्र अंतः क्रिया पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इस विधि में किसी एक प्रकरण का चुनाव शिक्षक द्वारा किया जाता है तथा उस पर छात्रों द्वारा वाद-विवाद या चर्चा की जाती है । प्रत्येक छात्र विषय पर अपना विचार रखता है तथा शिक्षक एक निर्देशक की भूमिका में कार्य करता है।
वार्तालाप नीति की विशेषताएँ
1. छात्रों में सामूहिक अध्ययन की प्रवृत्ति का विकास होता है।
2. छात्रों में आत्मविश्वास उत्पन्न होता है तथा सृजनात्मक क्षमता का विकास होता है।
3. छात्रों में तर्क कौशल व अपनी अभिव्यिक्त करने की कुशलता विकसित होती है।
वार्तालाप नीति की सीमाएँ
1. कभी-कभी चर्चा अनावश्यक रूप में विषय से दूर हट जाती है।
2. छात्रों के मध्य अनावश्यक आलोचना ईर्ष्या तथा स्पर्धा को उत्पन्न करती है।
सुधार हेतु सुझाव
1. सभी छात्रों को बोलने का अवसर दिया जाना चाहिए।
2. छात्रों के मध्य रचनात्मक व सकारात्मक आलोचना को बढ़ाना चाहिए।
3. विवादास्पद विषयों को नहीं लिया जाना चाहिए।
4. शिक्षक को सदैव कुशल निर्देशक के रुप में अपना दायित्व निभाना चाहिए।
वार्तालाप में शामिल हों