सामान्य प्रायिकता वक्र - Normal Probability Curverve

 सामान्य प्रायिकता वक्र - Normal Probability Curverve


 विद्यार्थियों के द्वारा किसी परीक्षण पर प्राप्तांको के आवृत्ति वितरण को अवलोकित आवृत्ति वितरण कहते हैं तथा ऐसे वितरणों से तैयार किए गए वक्रों को अवलोकित व्रक कहा जाता है। किसी बड़े समूह के लिए यदि किसी चर जैसे बुद्धि, शैक्षिक उपलब्धि, अभिवृत्ति आदि पर प्राप्तांको का आवृत्ति वक्र तैयार किया जाता है तो उसकी आकृति घण्टे के आकार (Bell shaped) की होती है जिसमें अधिकांश प्राप्तांक मध्य में स्थित होते हैं तथा दोनों ओर के किनारों पर प्राप्तांको की संख्या क्रमशः घटती जाती है। इस प्रकार के वक्र लगभग सममित (Symmetrical) होते हैं। जैसे-जैसे समूह का आकार बढ़ता जाता है वैसे-वैसे वक्र की आकृति एक निश्चित आकार लेने लगती है जिसे सामान्य प्रायिकता वक्र (Normal Probability Curve-NPC) कहते हैं। व्यक्तियों की बुद्धि, उपलब्धि, भार, लम्बाई, जन्मदर व मृत्युदर आदि चरों के लिए सामान्य प्रकियता वक्र (NPC) काफी हद तक लागू होता है।