वस्तुनिष्ठ परीक्षा ,वस्तुनिष्ठ परीक्षाओं के गुण - Objective Tests Qualities of Objective Tests
वस्तुनिष्ठ परीक्षा ,वस्तुनिष्ठ परीक्षाओं के गुण - Objective Tests Qualities of Objective Tests
वस्तुनिष्ठ परीक्षा से तात्पर्य ऐसे परीक्षणों से है जिनकी रचना अध्यापक अपने अनुभवों के आधार पर शिक्षण उद्देश्यों तथा अपेक्षित व्यावहारिक परिवर्तनों की पूर्ति हेतु करता है। इस प्रणाली के अनुसार प्रश्न-पत्र में प्रश्न तो पर्याप्त संख्या में होते हैं लेकिन उनका उत्तर एक या दो शब्दों में ही देना होता है या मात्र निशान लगाना होता है। इन परीक्षाओं का बढ़ता हुआ महत्व प्रवेश परीक्षाओं एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में देखा जा सकता है।
वस्तुनिष्ठ परीक्षाओं के गुण (Merits of Objectives Type Examination)
वस्तुनिष्ठ परीक्षाओं की मुख्य विशेषताएँ इस प्रकार हैं-
i. इसकी अंकन प्रक्रिया वस्तुकनिष्ठष होती है। परीक्षक की मनःस्थिति एवं विचारों का अंकन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
ii. पाठ्यक्रम की दृष्टि से ये परीक्षाएँ अत्यन्त व्यापक होती हैं।
III. अंकन में समय कम लगता है।
iv. ये परीक्षाएँ अध्यापक को किसी विद्यार्थी-विशेष के साथ पक्षपात करने का अवसर प्रदान नहीं करतीं।
v. इन परीक्षाओं के माध्याम से अधिगम संबंधी कमजोरियों का निदान आसानी से किया जा सकता है।
वार्तालाप में शामिल हों