समसामयिक घटनाओं के उद्देश्य - Objectives of Current Affairs
समसामयिक घटनाओं के उद्देश्य - Objectives of Current Affairs
1) छात्रों के सामान्य ज्ञान की वृद्धि करना।
2) सामाजिक, राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय महत्व की बातों को जानने के लिए छात्रों को प्रेरित करना।
3) छात्रों में समसामयिक घटनाओं को पढ़ने, सुनने, समझने व मूल्यांकन करने की क्षमता को विकसित करना।
4) सहिष्णुता, सदभावना को समझने एवं मूल्यांकन शक्ति विकसित करना।
(5) विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त करना।
6) लोकतान्त्रिक नागरिकता के लिए उपयुक्त आदतों, अभिरूचियाँ, आस्था, कुशलताओं का विकास करना।
7) रेडियो, पत्र-पत्रिकाएं, समाचार पत्र आदि द्वारा प्राप्त सूचनाओं का मूल्यांकन की क्षमता विकसित करना।
8) समसामयिक घटनाओं के प्रति रुचि को विकसित करना।
9) छात्रों में आलोचनात्मक चिंतन की क्षमता विकसित करना।
(10) छात्रों में पक्षपातरहित, अंधविश्वासरहित विचारों को ग्रहण करने की क्षमता विकसित करना।
समसामयिक घटनाओं के चयन में ध्यान देने योग्य बाते :
समसामयिक घटनाओं के चयन में सामाजिक विज्ञान शिक्षण के शिक्षक के निम्न बाते ध्यान में रखनी चाहिए-
* उपयुक्तता
* विश्वसनीयता
* क्षेत्र
* नवीनता
* उपयोगिता
* महत्ता
* घटित घटना
* परिणाम
* सामयिकता
वार्तालाप में शामिल हों