पुस्तकालय संगठन के उद्देश्य , विद्यालय पुस्तकालयों के प्रकार - Objectives of Library Organization Types of School Libraries
पुस्तकालय संगठन के उद्देश्य , विद्यालय पुस्तकालयों के प्रकार - Objectives of Library Organization Types of School Libraries
पुस्तकालय संगठन के उद्देश्य निम्निलिखित है।
१) छात्रों के साधारण ज्ञान के स्तर में वृद्धि करना।
२) स्वाध्याय के प्रति रूचि उत्पन्न करना।
(३) सामान्य ज्ञान की पुस्तके अध्ययन करने की आदत डालना।
(४) पाठय पुस्तक के अनावश्यक बल को कम रखना।
५) अवकाश के समय का सदुपयोग करना।
६) स्वाध्याय विधि से आत्मसंस्कार सिखाना।
(७) शब्दकोश का ठीक ठीक प्रयोग करना सिखाना
(८) किसी विशिष्ट भाषा के सक्रिय शब्दकोश में अभिवृद्धि करना।
(९) मनोरंजक साहित्य से आराम करना सिखाना
१०) पुस्तकों का उचित प्रयोग सिखाना।
१९) कक्षा में दी गई सूचना को समृद्ध करना।
(१२) स्वतंत्र विचार एवं मौलिक चिंतन करने का प्रशिक्षण देना।
विद्यालय पुस्तकालयों के प्रकार:
१) कक्षा पुस्तकालय (Class Library ):
१) यह पुस्तकालय प्रत्येक कवा में होना चाहिए। कथा के किसी छात्र को पुस्तके उठाने रखने के लिये चुनना चाहिए। ऐसा करने से छात्रों में पुस्तक रखने का ढंग आ सकेगा। विद्यालय पुस्तकालय एवं कक्षा पुस्तकालय में कोई अन्तर नहीं है बल्कि ये तो एक दूसरे के पूरक है। दोनों का अपना अपना महत्व है। कक्षा पुस्तकालय का अर्थ कक्षा के कमरे अथवा सेक्शन में पुस्तकालय का होना है।
२) विषय पुस्तकालय:
जिस प्रकार छोटों कक्षाओं में कक्षा पुस्तकालय लाभदायक होते है उसी प्रकार उच्च कक्षाओं के लिए विषय पुस्तकालय उपयोगो होते है।
पुस्तकालय सामग्री का चयन
१) पुस्तकों तथा पत्र–पत्रिकाओं करते चयन के समय बालकों की रुचि को ध्यान में रखना चाहिए। (२) इन पुस्तकों के चयन में शिक्षकों की आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखना चाहिए।
(३) पुस्तक का बाह्य स्वरुप आकर्षक होना चाहिए।
४) कागज अच्छा हो तथा उस पर छपाई स्पष्ट हो
पुस्तकालयाध्यक्ष के अध्यक्ष के कार्य:
१) पुस्तकों तथा पत्र-पत्रिकाओं का वर्गीकरण करना।
२) पुस्तकें आदान-प्रदान करने के नियम तैयार कर पुस्तकालय समिति से अनुमोदन करवाना।
३) पुस्तकों को निर्धारित संख्या में छात्र-छात्राओं को प्रदान करना।
४) उत्तम तथा आवश्यक पुस्तकों की सूची तैयार करना।
५) पुस्तकों को सुरक्षित रखना।
६) अधिकाधिक पुस्तकों के कय को व्यवस्था करना।
(७) सूचना पट्ट पर उपयोगी पुस्तकों की सूची प्रदर्शित करना।
वार्तालाप में शामिल हों