खुला विश्वविद्यालय के उद्देश्य - Objectives of Open University

खुला विश्वविद्यालय के उद्देश्य - Objectives of Open University


खुला विश्वविद्यालय के उद्देश्य मूलतः पत्राचार पाठ्यक्रम जो विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने निर्धारित किए हैं, उनके समान हैं। जिन छात्रों के औपचारिक शिक्षा प्राप्ति में अवरोध आ गए हैं, उन्हें शिक्षा प्रदान करना। ऐसे छात्रों को शिक्षा देना, जो भौगोलिक दृष्टि से पिछड़े हुए व दूस्थ इलाकों में रहते हैं ऐसे छात्रों को शिक्षा देना, जो अभियोग्यता व अभिप्रेरणा की कमी के कारण शिक्षा पूरी नहीं कर सके। ऐसे छात्रों को शिक्षा देना जो, उच्च शिक्षा प्राप्त करने की न्यूनतम योग्यता भी रखते हैं, किन्तु उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई हेतु प्रवेश नहीं मिला अथवा उन्होंने प्रवेश लेने की इच्छा भी नहीं रखी ।

ऐसे लोगों को शिक्षा सुलभ करवाना, जो किसी व्यवसाय में कार्यरत हैं, किन्तु अब आगे पढ़ना चाहते है तथा नवीनतम विचारों से अवगत रहने के लिए पुनः प्रशिक्षण के लिए उत्सुक हैं। उन प्रौढ़ों को शिक्षा देना, जो अपनी युवावस्था में उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह गए थे। वे, जो विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में असफल रहने के कारण विश्वविद्यालय शिक्षा से वंचित रह गए, पर अब नये अवसर को प्राप्त कर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें शिक्षा प्रदान करना ऐसे लोग जो नवीनतम साधनों तथा मुद्रित लेख, पत्राचार पाठ्यक्रम, सम्पर्क कार्यक्रम, अध्ययन केन्द्र, जन संचार साधनों से विभिन्न क्षेत्रों में ज्ञानवृद्धि करना चाहते हैं। इस व्यवस्था से नामांकन, प्रवेश की आयु, पाठ्यक्रम चयन, अधिगम विधि, परीक्षा आयोजन और कार्यक्रमों का संचालन आदि में लचीलापन आयेगा। अनुसंधान और ज्ञान के विकास और विस्तार के अवसर प्राप्त होंगें।