निष्पादन बजटन के उद्देश्य - Objectives of Performance Budgeting
निष्पादन बजटन के उद्देश्य - Objectives of Performance Budgeting
निष्पादन बजटन के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित है:-
1. प्रत्येक कार्यक्रम परियोजना अथवा क्रियाकलाप के भौतिक एवं वित्तीय पहलुओं को समन्वित करना।
2. प्रबन्धन के सभी स्तरों पर बजट निर्माण, पुनर्विचार और निर्णयन में सुधार लाना ।
3. नियन्त्रक प्राधिकारियों द्वारा बेहतर प्रशंसा एवं पुनर्विचार सुगम बनाना।
4. अधिक प्रभावी निष्पादन अंकेषण सुगम बनाना ।
5. विकास योजना में विचार किये गये दीर्घकालीन उद्देश्यों की प्रगति मापना ।
6. पर्यवेक्षक के निर्णय लेने का मध्य और उच्च प्रबन्धकों पर प्रभाव का आंकलन करना ।
7. वार्षिक योजनाओं एवं बजटों को अल्पकालीन एवं दीर्घकालीन योजना उद्देश्यों के अनुरूप लाना।
8. एक विस्तृत संचालनात्मक प्रलेख प्रस्तुत करना जिसमें कार्यक्रमों और संभावनाओं की एक पूर्ण योजना और वित्तीय और भौतिक पहलुओं से परस्पर मिश्रित उनके उद्देश्य दर्शाये गये हों
वार्तालाप में शामिल हों