उपग्रह दूरदर्शन प्रयोग के उद्देश्य - Objectives of satellite television experiment
उपग्रह दूरदर्शन प्रयोग के उद्देश्य - Objectives of satellite television experiment
1. सामूहिक संप्रेषण में योगदान देना
2. ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रणाली की पहुँच सुनिश्चित करना।
3. समाज के सभी वर्गों हेतु शिक्षा की व्यवस्था करना ।
4. उपग्रह अनुदेशी दूरदर्शन प्रयोग की उपयोगिता इसका प्रयोग शिक्षण में, मौसम संबंधी खबरों हेतु कृषि विकास कार्यों हेतु, प्रौढ़ शिक्षा तथा अनौपचारिक शिक्षा योजना में, सेवारत व्यक्तियों के प्रशिक्षण, कौशल विकास, सामाजिक एवं आर्थिक मूल्यों के विकास के लिए किया जाता है।
देशव्यापी कक्षा योजना- उपग्रह आधारित दूरदर्शन का प्रयोग आज शिक्षण अधिगम हेतु किया जा रहा है। देशव्यापी कक्षा योजना के अंतर्गत विभिन्न शैक्षिक संस्थानों द्वारा विशेष शिक्षण सामग्री का प्रसारण किया जाता है। यू.जी.सी. ने छठी पंचवर्षीय योजना में लगभग 1000 संस्थानों को टेलीविजन सेट उपलब्ध कराए। भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह की सहायता से अनेक प्रकार के शैक्षिक प्रोग्राम प्रसारित किए जाते हैं, जो एक साथ पूरे देश में देखे जा सकते हैं। तीन प्रमुख शैक्षिक प्रोग्राम प्रसारित करने वाले चैनल 'ज्ञानदर्शन', 'एकलव्य' तथा 'व्यास' देशव्यापी कक्षा योजना के नए स्वरुप में शैक्षिक प्रोग्राम प्रसारित करते हैं। देश में विभिन्न केन्द्रों पर शैक्षिक प्रोग्राम निर्माण का कार्य किया जाता है, जिससे गुणवत्ता युक्त शैक्षिक प्रोग्राम प्रसारित किए जा सकें।
वार्तालाप में शामिल हों