ओजोन परत का अपक्षय , विघटन से दुष्प्रभाव - Ozone layer depletion, side effects
ओजोन परत का अपक्षय , विघटन से दुष्प्रभाव - Ozone layer depletion, side effects
वायुमण्डल में अनेक गैसें विद्यमान हैं। हमारे वायुमण्डल की ऊपरी सतह समतापमण्डाल या स्ट्रेटोस्फियर में ओजोन गैस का एक आवरण होता है जिसे ओजोन पर्त कहते हैं। यह ओजोन पर्त सूर्य की पराबैंगनी किरणों को अवशोषित करने का कार्य करके इन हानिकारक विकिरणों को पृथ्वी पर आने से रोकती है। स्ट्रेंटोस्फियर में प्राणरक्षक ओजन की परत पतली होती जा रही है। ओजोन की पतली परत को ओजोन क्षय भी कहते हैं।
ओजोन की परत के विघटन से दुष्प्रभाव
ओजोन की परत सूर्य के पराबैंगनी विकिरण को पृथ्वी पर पहुँचने से रोकती है। पराबैंगनी विकिरण से उत्परिवर्तन, त्वचा का कैन्सर, मोतीयाबिन्द जैसे घातक रोग होते है। इन किरणों से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी कुप्रभाव पड़ता है।
ओजोन परत संरक्षण हेतु प्रयास
ओजोन परत का विघटन क्लोरीन के परमाणु द्वारा किया जाता है तथा ये क्लोरीन परमाणु, क्लोरो-फ्लोरो कार्बन के विघटन से बनते हैं। फ्रेऑन सबसे घातक क्लोरोफ्लोरो कार्बन है जिसका प्रयोग रेफ्रिजरेटर, एअर- कंडिशनर, तथा ऐरोसॉल स्प्रेर में होता है। ओजोन परत के संरक्षण हेतु क्लोरो फ्लोरोकार्बन का निर्माण कम अथवा बन्दत किया जाना चाहिए।
वार्तालाप में शामिल हों