प्रदूषण नियंत्रण के उपाय - pollution control measures

प्रदूषण नियंत्रण के उपाय - pollution control measures


1. वाहित मल को शुद्धिकरण तन्त्र के द्वारा उपचारित करने के बाद ही नदियों व झीलों में प्रवाहित किया जाना चाहिए।


2. स्वचालित वाहनों में धुएँ के नियंत्रण के लिए उत्प्रेरक नियंत्रक का प्रयोग किया जाना चाहिए।


3. घरों में प्रयोग किये जाने वाले ईंधन हेतु धुआ रहित ईंधन प्रयोग किया जाना चाहिए।


4. कारखानों को आबादी से दूर स्थापित करना चाहिए तथा चिमनियों की ऊचाई अधिक रखी जानी चाहिए।


5. उद्योगों द्वारा निकले हुए हानिकारक जल को जलशोधन यंत्रों से शोधन के बाद नदियों में प्रवाहित करना चाहिए।


6. मृत जीवों व कचड़े को बस्ती से दूर गढ्ढों में रखकर मिट्टी से ढक देना चाहिए।


7. कृषि कार्य में रासायानिक उर्वरक के प्रयोग को कम किया जाना चाहिए तथा जैविक खाद का प्रयोग होना चाहिए


8. भूमि क्षरण को रोकने के लिए वृक्षारोपण किया जाना चाहिए।


9. रेडियोधर्मी विकिरण के प्रभाव को कम करने के लिए रेडियोधर्मी पदार्थों के सुरक्षित प्रयोग व सहउत्पाद के उचित निपटान के द्वारा रेडियोधर्मी प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सकता है।