पोस्टर - the posters
पोस्टर - the posters
सरकार के विभागों और अधिकांश व्यापारिक फर्मों द्वारा किसी अभियान अथवा प्रचार के लिये पोस्टरों का व्यापक प्रयोग किया जाता है। एक अच्छे पोस्टर द्वारा पर्यावरण समस्या के सम्बन्ध में जागरूकता उत्पन्न की जा सकती है, क्योंकि पोस्टर पर नजर पड़ते ही उसकी कहानी स्पष्ट हो जाती है। जैसे परिवार कल्याण या परिवार नियोजन से सम्बन्धित सन्देश को शहर के किसी भी कोने पर पोस्टर के रूप में आसानी से देखा जा सकता है। इसी प्रकार वृक्ष कटाई, समुद्री जीवन के खतरे, प्रदूषणों से सम्बन्धित पोस्टर, व्यक्ति में पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता उत्पन्न करने में सशक्त माध्मय का कार्य करते हैं।
वार्तालाप में शामिल हों