ब्लूम टेक्सोनोमी की क्षमताएँ एवं सीमाएँ - Potentials and Limitations of Bloom's Taxonomy

ब्लूम टेक्सोनोमी की क्षमताएँ एवं सीमाएँ - Potentials and Limitations of Bloom's Taxonomy


क्षमताएँ


• यह बौद्धिक व्यवहारों तथा शैक्षिक उद्देश्यों के विभिन्न स्तरों का एक श्रेणीबद्ध वर्गीकरण तंत्र है


• यह किसी कोर्स या पाठ की रचना हेतु एक अपरिहार्य संसाधन है। 


• यह पाठ्यचर्या को मूल्यांकन के साथ सूक्ष्म रूप से संरेखित करने का एक तंत्र है।


• यह मूल्यांकन हेतु प्रश्नों के निर्माण तथा विश्लेषण का एक महत्वपूर्ण उपकरण है। 


सीमाएँ


• यह शिक्षा में मूल्य संबंधी प्रश्नों की ओर ध्यान केंद्रित नहीं करता।


• यह श्रेणियों के बीच तथा उनके भीतर विद्यमान अधिव्यापन (Overlap) को नजरअंदाज करता है।


• यह कार्य सूचक क्रियाओं पर अधिक जोड़ देता है न कि मानसिक प्रक्रियाओं पर जो किसी व्यक्ति द्वारा कार्यों के निष्पादन में सम्मिलित रहता है।


• ब्लूम अधिगम को S-R संबंध के रूप में व्यक्त करते हैं। किंतु सभी मानवीय अधिगम S-R संबंध द्वारा व्यक्त नहीं किए जा सकते।


• निम्न श्रेणी के अधिगम उद्देश्य कार्य सूचक क्रियाओं का उपयोग कर लिखे जा सकते हैं किंतु उच्च अधिगम उद्देश्य इस विधि द्वारा स्पष्ट रूप से नहीं लिखे जा सकते हैं।


विभिन्न श्रेणियों के लिए दिए गए कार्य सूचक क्रियाएँ आपस में मिलती-जुलती हैं, अतः किसी शिक्षक का विभिन्न स्तर पर अधिगम उद्देश्य निर्माण हेतु विशिष्ट कार्य सूचक क्रिया का चयन उलझन की स्थिति पैदा करता है।