अभिक्रमित अनुदेशन के सिद्धांत - Principles of Programmed Instruction

अभिक्रमित अनुदेशन के सिद्धांत - Principles of Programmed Instruction


1. लघु पदों का सिद्धांत


2. सक्रिय अनुक्रिया का सिद्धांत


3. तत्क्षण प्रतिपुष्टि का सिद्धांत 


4. स्वगति का सिद्धांत


5. स्वमूल्यांकन का सिद्धांत


1. लघु पदों का सिद्धांत - अभिक्रमित अनुदेशन में विषयवस्तु को छोटे- छोटे पदों में विभक्त कर प्रस्तुत किया जाता है।


2. सक्रिय अनुक्रिया का सिद्धांत - छात्र पढ़ी हुई विषयवस्तु के लिए तत्काल प्रश्नोत्तर के माध्यम से अनुक्रिया करता है।


3. तत्क्षण प्रतिपुष्टि का सिद्धांत - छात्र की अनुक्रिया की जाँच की जाती है तथा उसे सही या गलत उत्तर की जानकारी प्रदान की जाती है, जिससे उसे पुनर्बलन प्राप्त होता है।


4. स्वगति का सिद्धांत - अभिक्रम में प्रत्येक छात्र की व्यक्तिगत विभिन्नताओं के अनुसार उसे विषय वस्तु सीखने के अवसर प्राप्त होते हैं।


5. स्वमूल्यांकन का सिद्धांत - छात्र अपने सीखे ज्ञान का स्वयं मूल्यांकन कर सकता है । जिससे उसे आतंरिक संतुष्टि प्राप्त होती है।